नई सरकार का गठन होते ही राज्य में समान नागरिक संहिता लाने के लिए कार्यवाही शुरू करेंगे:धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुभाष रोड स्थित एक होटल में आयोजित ‘नये भारत की बात उत्तराखण्ड के साथ’ कॉन्क्लेव में कहा कि हमने 2022 में उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता के सामने संकल्प रखा कि नई सरकार का गठन होते ही राज्य में समान नागरिक संहिता लाने के लिए कार्यवाही शुरू करेंगे। इसके लिए कमेटी बनाई गई। कमेटी के रिपोर्ट सौंपने के बाद विधानसभा में विधेयक पारित कर इसे राष्ट्रपति को भेजा। राष्ट्रपति महोदय द्वारा भी इसके लिए मंजूरी दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता को लागू करने की दिशा में राज्य तेजी से आगे बढ़ा है, इसकी असली श्रेय की हकदार उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतकाल में श्री केदारनाथ की ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में, बदरीनाथ की पाण्डुकेश्वर और नर्सिंग मंदिर ज्योर्तिमठ में, यमुनोत्री की खरसाली और गंगोत्री की मुखवा में पूजा अर्चना होती है। राज्य सरकार द्वारा इन स्थलों पर शीतकाल यात्रा शुरू करने के साथ ही इनके आस-पास के पौराणिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है। मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत भी प्रथम चरण में 16 मंदिर क्षेत्रों को विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में निवेश बढ़ाने के लिए पिछले वर्ष राज्य में इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया गया। जिसमें 3.56 लाख करोड़ से अधिक के एमओयू किये गये। इनकी ग्राउंडिंग भी तेजी से हो रही है। राज्य में निवेश अनुकूल वातावरण बनाने के लिए 30 से अधिक नीतियां बनाई गई हैं। अनेक नीतियों का सरलीकरण किया गया है। सिंगल विंडो सिस्टम के तहत अनुमतियां दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजतोत्सव वर्ष मे प्रवेश कर गया है। राज्य हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो इसके लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य में आगामी 25 सालों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाओं की प्लानिंग पर कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में उत्तराखण्ड अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा।

  • Related Posts

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    इंटर में वाणिज्य वर्ग की वंशिका अरोड़ा,हाईस्कूल में पलक रही टॉपर हरिद्वार। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में श्रीमती शकुन्तला शास्त्री स्मारक महिला इंटर…

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    संत परंपरा में बेहद महत्वपूर्ण महामंडलेश्वर पद :श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी विजय सुब्रह्मण्यम हरिद्वार, जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती निरंजनी अखाड़े की परंपरांओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 3 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 5 views

    मां गंगा जन्मोत्सव पर निकली भव्य पालकी शोभा यात्रा में “हर हर गंगे” से गूंजा 

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 7 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 8 views

    साध्वी ऋतम्भरा ने की अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से भेंट

    • By Admin
    • April 22, 2026
    • 6 views

    शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैड़ा ने दिया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष को कुंभ मेले का निमंत्रण

    • By Admin
    • April 22, 2026
    • 10 views