धर्म की रक्षा होगी तभी होगा राष्ट्र सुरक्षित : जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम

*-धामी के एक्शन से जिहादी मानसिकता परेशान : आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द*

*-धर्म रक्षा का सूत्र है धर्म रक्षक धामी : श्रीमहंत रविन्द्र पुरी*

– *युवाओं के प्रेरणाश्रोत है धामी : भगतदा*

*-धर्म रक्षक धामी पुस्तक का सन्तो ने किया विमोचन*

हरिद्वार 27 दिसम्बर 2025

राष्ट्र संचालन के लिए धर्म नीति का होना आवश्यक है, धर्म की रक्षा होगी तभी राष्ट्र सुरक्षित रहेगा। राष्ट्र-राज्य की सुरक्षा को चुनौती दे रही जिहादी मानसिकता को समाप्त करने में जिस तरह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ताबड़ तोड़ कार्यवाही की है, उसे डॉ. सोनाली मिश्रा व रीना मानसेरा ने लिपिबद्ध कर सहरानीय कार्य किया है। यह उद्गगार सनातन सद्भावना समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने धर्म रक्षक धामी पुस्तक के विमोचन अवसर पर ऋषिकुल सभागार में दिए।

जगतगुरु ने कहा कि आज धर्म रक्षक धामी पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में सन्तो का आशीर्वाद यह सिद्व करता है कि मुख्यमंत्री के कार्य सही दिशा में है।

निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरी महाराज ने दोनों लेखिकाओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप दोनों का प्रयास सराहनीय है, आप दोनों साधुवाद की पात्र हैं। देवभूमि उत्तराखंड में चल रही अवैध गतिविधियों पर धामी सरकार की सख्ती से जिहादी मानसिकता के लोग परेशान है और राज्य छोड़ दूसरे राज्यो में भाग रहे हैं।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से माँ देवी ने धामी जी को आशीर्वाद दिया है। इन दोनों का प्रयास प्रदेश के लोगों को नई ऊर्जा देगा।

पूर्व राजपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोशियारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा प्रेरणाश्रोत है, उनके अंदर धर्म के प्रति समर्पण राष्ट्र की सेवा की अलख विद्यमान है, धामी के द्वारा जिहाद के खिलाफ किया गया कार्य देवभूमि की इबादत में मील का पत्थर साबित होगा।

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने कहा कि दोनों लेखिकाओं ने प्रदेश की जनता को पुस्तक के रूप में तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों को इस पुस्तक के माध्यम से करीब से जानने का मौका मिलेगा।

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी डॉ शाश्वतानन्द गिरी,महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज,महामंडलेश्वर स्वामी ललितानन्द महाराज,स्वामी यतीश्वरानंद ने भी सम्बोधन में लेखिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए धामी सरकार के प्रयासों की सराहना की। पुस्तक का परिचय डॉ. सोनाली मिश्रा व अतिथियों का आभार रीना मानसेरा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का सञ्चालन डॉ. देवेंद्र भसीन ने किया। अतिथियों का स्वागत प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष् अमित शर्मा, राज कुमार शर्मा, प्रो.दिनेश चंद्र शास्त्री,विश्वास सक्सेना,अनुज सिंह,अमित शर्मा,विकास तिवारी,पत्रकार शैलेन्द्र सिंह,डॉ. शिवा अग्रवाल,रोहित भाटिया,कपिल मोदी,आदित्य गौड़,अधीर कौशिक आदि ने किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला, दिनेश मानसेरा, श्यामवीर सैनी,जयपाल सिंह, विश्वास डाबर,सुनील सैनी, शोभाराम प्रजापति, अजीत चौधरी,मधु भट्ट, गीता खन्ना,देशराज कर्णवाल, मेयर किरण जैसल, काशीपुर मेयर दीप बाली, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, महामंत्री संजीव चौधरी व हीरा सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष तरुण नैय्यर, मंत्री विनीत जोली, दिव्यांशु विद्यार्थी, वासु पाराशर, कपिल जौनसारी, डॉ विशाल गर्ग,पार्षद आकृषिका,भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिनव चौहान,कथा वाचक पवन शास्त्री आदि सैकड़ो संतों,गणमान्य लोगों की उपस्थिति में धर्म रक्षक धामी पुस्तक का विमोचन हुआ।

  • Related Posts

    दिव्य और भव्य रूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ मेला-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    संतांे ने किया कुंभ मेला अधिकारी सोनिका का स्वागत हरिद्वार, 10 फरवरी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज एवं अखिल भारतीय उदासीन…

    आपसी एकजुटता से ही ऑटो चालकों की समस्याओं का होगा समाधान : अनिरूद्ध भाटी

    पंचपुरी ऑटो रिक्शा विक्रम एसोसियेशन ललतारौ पुल, हरिद्वार के चुनाव में सर्वसम्मिति से जीवानन्द भट्ट बने अध्यक्ष सप्ताह भर में किया जायेगा कार्यकारिणी का गठन हरिद्वार, 30 दिसम्बर। पंचपुरी ऑटो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिव्य और भव्य रूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ मेला-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    • By Admin
    • February 10, 2026
    • 3 views

    आपसी एकजुटता से ही ऑटो चालकों की समस्याओं का होगा समाधान : अनिरूद्ध भाटी

    • By Admin
    • December 30, 2025
    • 14 views

    संकटमोचन हनुमान मंदिर में गूंजेगी हनुमान भक्ति की स्वरलहरी, होगा भव्य सुंदरकांड का पाठ

    • By Admin
    • December 30, 2025
    • 15 views

    हरिद्वार के एमसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 13वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन

    • By Admin
    • December 30, 2025
    • 14 views

    संरक्षक मंडल ने किया नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

    • By Admin
    • December 29, 2025
    • 13 views

    सनातन धर्म एवं सामाजिक सद्भाव पर केंद्रित कार्यक्रम संपन्न

    • By Admin
    • December 29, 2025
    • 17 views