देहरादून जिले में 50 हजार महिलाएं बनेगी लखपति दीदी: डॉ धन सिंह रावत

*सहकारिता सम्मेलन में महिला सहायता समूह और उत्कृष्ट किसानों से किया संवाद*

देहरादून, 30 मार्च 2025

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर प्रदेश भर में सहकारिता के क्षेत्र में कार्यक्रम और जागरूकता संवाद कार्यक्रम संचालित किये जा रहे है। इसी क्रम में महिलाओं, कृषकों के लिए कृषि एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ सभागार में संपन्न हुआ, कार्यक्रम में जनपद देहरादून से महिला किसानों,महिला समूहों, स्वयं सहायता समूहों ,स्वायत सहकारिता,सहकारिता सदस्यों और महिला मंगल दल द्वारा प्रतिभाग किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया

जनपद देहरादून के किसान और महिला सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सहकारिता मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी सहकारिता के क्षेत्र में नए आइडिया के साथ एक मॉडल स्थापित करें विभाग के द्वारा आपको हर सहायता और तकनीकी सहायता प्रदान की जाएगी

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और उत्कृष्ट किसानों को अपने संबोधन में सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा विभागीय योजना की वृहद जानकारी दी गई,

डॉ रावत द्वारा बताया गया कि जनपद देहरादून में 50000 लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है ,सहकारिता के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ साथ संयुक्त राष्ट्र के सतत् विकास लक्ष्यको पाना है

उनके द्वारा सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं उत्तराखंड के सफल सहकारी संस्थाओं के उदाहरणों से बताया गया की कैसे सहकारिता के नीतिगत समावेशी निर्णय एवं विभिन्न योजनाएं महिलाओं के सामाजिक ,आर्थिक सशक्तिकरण के साथ साथ ज्ञान , प्रशिक्षण एवं कौशल की अभिवृद्धि में सहायक बने हैं

जनपद देहरादून में 401 ग्राम सभा में प्रत्येक ग्राम सभा स्तर पर बहुउद्देशीय समितियां बनाई जानी है यह समितियां मत्स्य डेयरी और बहुउद्देशीय समितियां बनाई जाएगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,केंद्रीय सहकारिता मंत्री एवं मुख्यमंत्री उत्तराखंड का यही लक्ष्य है कि किसान प्रगतिशील बने भविष्य में हम युवा सहकारिता और जनजातीय सहकारिता सम्मेलन करने जा रहे हैं

उन्होंने कहा कि वह प्रत्येक जनपद में जाकर स्वयं सहकारिता सम्मेलन में किसानों से सीधा संवाद करेंगे

सहकारिता मंत्री द्वारा कहा गया कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है यदि आपको बड़े कार्य करने हैं तो लकीर से बड़ी लकीर खींचनी पड़ेगी सिर्फ बातें करने से विकास कार्य नहीं होते उसके लिए धरातल पर कार्य करने की आवश्यकता होती है, इसलिए जब आप मेहनत करें तो पीछे से आ रही रूकावटों को नजरअंदाज करना जरूरी है,

कार्यक्रम में कैतलया देवता महिला स्वयं सहायता समूह, कामयाब महिला स्वयं सहायता समूह

भनियावाला को पांच-पांच लाख का 0% पर ऋण सहकारिता मंत्री द्वारा वितरित किया गया

इसके साथ ही दीपिका नेगी चेतना महिला सहायता समूह ,लक्ष्मी शर्मा नई दृष्टि स्वयं सहायता समूह ,वकील हसन जैविक धान उत्पादन, मुकेश तोमर जैविक खेती, सूरत सिंह अदरक की खेती, कृष्ण स्वयं सहायता समूह , को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

कार्यक्रम में संयुक्त निबंधक श्री मंगला त्रिपाठी, सहायक निबंधक निबंधक कार्यालय श्री राजेश चौहान

सहायक निबंधक देहरादून श्री बलवंत मनराल, सहायक निबंधक हरिद्वार श्री पुष्कर सिंह पोखरिया श्री सी के कमल सचिव महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक देहरादून

पूर्व जिला सहकारी बैंक टिहरी के अध्यक्ष श्री सुभाष रमोला विभाग अधिकारी और जनपद स्तर पर बड़ी संख्या में किसान और महिला सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं उपस्थित रही।

  • Related Posts

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    *कुम्भ क्षेत्र में एनएच से जुड़ी परियोजनाओं को अविलंब पूरा करें : मेला अधिकारी* *सभी सड़कों पर ब्लैक टॉप, सुरक्षा व सौंदर्यीकरण तथा चौराहों के सुधार के निर्देश* *रेलवे स्टेशनों…

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    हरिद्वार। परम् पूज्य संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या, परम पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता जी के सानिध्य में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 6 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 4 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views