समग्र शिक्षा को केंद्र से मिली 144 करोड़ की धनराशि

*बजट खर्च करने पर पहली बार मिली चौथी क़िस्त*

*शिक्षा मंत्री डॉ रावत ने विभागीय अधिकारियों की थपथपाई पीठ*

देहरादून, 30 मार्च 2025

भारत सरकार ने समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत उत्तराखंड को 144 करोड़ की धनराशि अवमुक्त कर दी है। यह पहला मौका है जब राज्य को एक ही वित्तीय वर्ष में लगातार चौथी क़िस्त मिली है। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने इस उपलब्धि पर विभागीय अधिकारियों की जमकर सराहना की और उन्हें केंद्र से मिली वित्तीय मदद को समय से खर्च करने को कहा।

विद्यालयी शिक्षा विभाग के मुताबिक प्रदेश को समग्र शिक्षा योजना के तहत केन्द्र सरकार द्वारा पहली बार चौथी की जारी की गई है। जिसके तहत केंद्र ने राज्य को 144 करोड़ की धनराशि भेजी है जिसमें 10 फीसदी राज्यांश भी शामिल है, जो कि राज्य के लिये बड़ी उपलब्धि है। भारत सरकार द्वारा अनुमोदन राशि सामान्यता चार किस्तों में जारी की जाती है लेकिन विगत कई वर्षों में विभिन्न कारणों से राज्य को तीन ही किश्त मिलती रही। सूबे विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत के अथक प्रयासों के चलते विभागीय स्तर पर केंद्र द्वारा प्राप्त बजट का समय पर सदपयोग कर उपयोगिता प्रमाण पत्र केंद्र सरकार को भेजे गये। जिसके चलते केंद्र ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में समग्र शिक्षा के तहत राज्य को अनुमोदित रुपये 1228 करोड़ जिसमे 898 करोड़ रुपये नवीन संस्तुति तथा 330 करोड़ रुपये विगत वर्षों की देयता के रूप में शामिल है। इसके सापेक्ष राज्य को चौथी क़िस्त के जारी कर दी है, जो कि राज्य के लिये बड़ी उपलब्धि है। केंद्र से मिली चौथी क़िस्त से राज्य का व्यय बढ़ेगा और अगले वर्ष की देयता भी कम होगी। जिससे नये वित्तीय वर्ष में राज्य को योजना के तहत और अधिक धनराशि अनुमोदित हो सकेगी और राज्य के वित्तीय भार में कमी आयेगी। केंद्र से मिली चौथी क़िस्त से निर्माणाधीन कार्य को पूरा किया जा सकेगा। जिसमें मुख्यतः विद्यालयी भवन, प्रयोगशालाएं, शौचालय, अतिरिक्त कक्षा-कक्ष आदि शामिल है। इसके अलावा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिये स्मार्ट क्लास, वर्चुअल क्लास, व्यावसायिक शिक्षा, अटल टिंकरिंग लैब, आई.सी. टी. लैब, छात्रावास और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां पर बजट व्यय किया जाएगा। जिसका लाभ प्रदेश के छात्र-छात्राओं को मिल सकेगा।

बयान

समग्र शिक्षा के तहत केंद्र सरकार द्वारा राज्य को पहली बार चौथी क़िस्त जारी करना प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को इंगित करता है। नियमित विभागीय समीक्षा के चलते समय पर बजट व्यय किया जा सका। – *डॉ धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड*

  • Related Posts

    बंगाल में भाजपा की जीत सनातन के पुनरागमन का प्रतीक: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर…

    यूथ कांग्रेस ने प्रभारी मंत्री के सतपाल महाराज के खिलाफ खोला मोर्चा, विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला

    हरिद्वार। बुधवार को जिला योजना समिति की बैठक में विपक्षी विधायकों के बहिष्कार के बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर आश्रम के बाहर प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ जोरदार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बंगाल में भाजपा की जीत सनातन के पुनरागमन का प्रतीक: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • May 5, 2026
    • 3 views

    यूथ कांग्रेस ने प्रभारी मंत्री के सतपाल महाराज के खिलाफ खोला मोर्चा, विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला

    • By Admin
    • April 30, 2026
    • 6 views

    त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 6 views

    जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 7 views

    जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्ती: 15 कर्मियों को नोटिस, तहरीर दर्ज कराने की तैयारी

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 8 views

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 9 views