देश के प्रधानमंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के सानिध्य में भी हरिद्वार में सुरक्षित कुंभ मेले का आयोजन होगा:श्री महंत रविंद्र पुरी

*कुंभ का आयोजन करना, अखाड़ों का कार्य होता है*

*हरिद्वार में 2027 अर्द्धकुंभ मेले का पूर्ण कुंभ की तर्ज पर ही दिव्य और भव्य आयोजन कराया जाएगा*

*किसी भी अखाड़े को हरिद्वार में पूर्ण कुंभ के आयोजन पर कोई आपत्ति नहीं:श्री महंत रविंद्र पुरी*

हरिद्वार, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि कुंभ का विरोध करने वाले सनातन का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने भारत साधु समाज से जुड़े साधु संतों के बयान का पलटवार किया और यह भी कहा कि हरिद्वार में 2027 अर्द्धकुंभ मेले का पूर्ण कुंभ की तर्ज पर ही दिव्य और भव्य आयोजन कराया जाएगा। देश के प्रधानमंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के सानिध्य में भी हरिद्वार में सुरक्षित कुंभ मेले का आयोजन होगा। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि कुंभ का आयोजन करना, अखाड़ों का कार्य होता है। इसलिए सरकार ने अर्द्धकुंभ को पूर्णकुंभ की तर्ज पर आयोजित करने से पहले सभी अखाड़ों से पूछा भी था। सभी तेरह अखाड़ों ने इस पर सहमति भी जताई थी। खुद प्रयागराज कुंभ में जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी को लेकर साधु संतों के साथ बैठक की थी, तभी उन्होंने हरिद्वार भव्य कुंभ मेला आयोजित करने की घोषणा की थी। अगर सरकार की इच्छा है तो सभी अखाड़ों के साधु संत भी सरकार के फैसले के साथ हैं।

उन्होंने कहा कि सभी अखाड़े 2027 कुंभ मेले की तैयारी में जुटे हैं। बहुत जल्द ही मुख्यमंत्री के साथ बैठक होने वाली है। उस बैठक में सभी अखाड़ों के दो दो सचिव बुलाए जाएंगे। उस बैठक के बाद कुंभ की तैयारियां जोर पकड़ेंगी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अखाड़ों के साधु संत ही कुंभ के आयोजन के कार्य देखते हैं, इसलिए किसी को भी कुंभ का विरोध करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि कुंभ का विरोध करने वाले सिर्फ धार्मिक आयोजन का ही विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि सनातन का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रयागराज के भव्य कुंभ में सत्तर करोड़ श्रद्धालु आए थे, इसलिए हरिद्वार कुंभ में भी करीब पचास करोड़ श्रद्धालु आने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि इस बार हरिद्वार अर्द्धकुंभ के समय पर उज्जैन कुंभ नहीं है, इसमें एक साल का अंतर है। किसी भी अखाड़े को हरिद्वार में पूर्ण कुंभ के आयोजन पर कोई आपत्ति नहीं है। सभी अखाड़े इस आयोजन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

  • Related Posts

    विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर वीआईपी घाट में गूंजा महामंत्र, 108 देशों में हुआ सीधा प्रसारण

    हरिद्वार। विश्व नमोकार महामंत्र दिवस के अवसर पर वीआईपी घाट हरिद्वार में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) उत्तराखण्ड द्वारा एक भव्य और आध्यात्मिक आयोजन बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ…

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    धार्मिक आयोजन हमारे संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं:मदन कौशिक हरिद्वार। विवेक विहार कॉलोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर समिति द्वारा 26वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर हर वर्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर वीआईपी घाट में गूंजा महामंत्र, 108 देशों में हुआ सीधा प्रसारण

    • By Admin
    • April 9, 2026
    • 3 views

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    • By Admin
    • April 5, 2026
    • 11 views

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 7 views

    स्वतंत्र पुरी धाम आश्रम में 38वाँ गुरु स्मृति महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 8 views

    युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बनने पर भोला शर्मा का संतों ने किया भव्य स्वागत, दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • April 3, 2026
    • 7 views

    प्रेस क्लब कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 7 views