देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर गोष्ठी संपन्न आहूत हुई

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हरिद्वार पर देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित गोष्ठी संपन्न हुई।

गोष्टी के मुख्य वक्ता हरिद्वार सांसद *त्रिवेंद्र सिंह रावत* ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति की सनातन अवधारणा में नारी का स्वरूप देवी एवं शक्ति स्वरूपिणी है यहां सदैव पूज्य रूप में नारी गरिमा का प्रकटन वर्तमान रहा है वैदिक परंपराओं से लेकर आधुनिक युग तक नारी आदर्श के सनातन स्वरूप को साकार कर दिखाने वाले जीवन चरित्र की सुदीर्घ श्रृंखला भारत के हर कालखंड के पृष्ठों पर विस्तीर्ण है।

इसी श्रृंखला का एक अप्रतिम अद्वितीय अद्भुत एवं सूर्य की दीप्ति की भांति प्रखर तेजोमय देवी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन चरित्र है।

देवी अहिल्याबाई का जीवन समाज के लिए प्रेरणादाई है।

रानी अहिल्याबाई को बद्री केदार धाम व हरिद्वार सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार के लिए याद किया जाता है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में उनकी प्रतिमा स्थापित करते हुए कहा था कि देवी अहिल्याबाई होल्कर ने काशी विश्वनाथ से लेकर के सोमनाथ तक के मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया प्राचीनता और आधुनिकता का जो संगम उनके जीवन में था आज देश उनको आदर्श मानकर आगे बढ़ रहा है।

निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष देहरादून *मधु चौहान* ने कहा कि देवी अहिल्याबाई का व्यक्तित्व अथाह समुद्र के समान गहरा और हिमालय की तरह ऊंचा था उनका स्वतंत्र व्यक्तित्व सशक्त नारीत्व का आदर्श था वह सदैव अपने अधिकारों की प्रति सजग और कर्तव्यो के प्रति कर्मठ थी वह आदर्श राज्यकर्ताओं में से एक थी उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रभावित होकर क्रिया योग के जनक स्वामी परमहंस योगानंद जी ने उन्हें आधुनिक भारत की सबसे महानतम महिला बताया था।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर *डॉ मनु शिवपुरी* ने कहा जिस प्रकार आद्य शंकराचार्य ने पूर्ण भारत में सनातन धर्म और संस्कृति का झंडा फहराया था वैसे ही भगवान शिव की साधिका शिव कामिनी अहिल्याबाई ने देश भर में पुण्य रचनात्मक कार्य करके भारत की एकता और अखंडता की धारा प्रवाहित की उनकी अखिल भारतीय दृष्टि के कारण ही भारत सरकार एवं विभिन्न राज्य सरकारों ने उनके सम्मान एवं स्मृति में अनेक स्थानों पर उनके नाम पर बने स्मारक उनकी लोकप्रियता की साक्षी है एक वीरांगना एवं एक कुशल शासक के साथ-साथ धार्मिक एवं सामाजिक सुधार की दिशा में अभूतपूर्व योगदान देने के लिए याद किया जाता है।

उन्होंने केवल 30 वर्षों तक बड़े भूभाग पर शानदार शासन किया बल्कि पूरे भारत में घूम-घूम कर धार्मिक एवं समाज सुधार के अनगिनत कार्यों को अंजाम दिया जिसकी छाप आज भी दिखाई देती है।

हरिद्वार विधायक *मदन कौशिक* ने कहा कि सच्चे अर्थों में देवी अहिल्याबाई का जीवन चरित्र भारतीय धर्म संस्कृति में प्रकाशित आत्मा का पर्याय प्रतीक है।

ऐसी अलौकिक दिव्य और नारी आदर्श के शिखर पर आसान जीवन चरित्र की देवी अहिल्याबाई ही हो सकती हैं दूसरा कोई नहीं भारत ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व समाज उनके जीवन के राजनीतिक सामाजिक धार्मिक आध्यात्मिक आदर्श से प्रेरणा प्राप्त कर रहा है।

भाजपा जिला अध्यक्ष *आशुतोष शर्मा* ने कहा कि वीरता और मूल्यों की देवी अहिल्याबाई होल्कर ने सांस्कृतिक पुनर्जागरण के साथ-साथ गरीबों, दलितों, पिछड़ों और उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए जो नीतियां बनाई वह हम सब के लिए आदर्श हैं।

अहिल्याबाई होल्कर की राजनीतिक सूझबूझ उन प्रभावशाली उपायो में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है जो उन्होंने सत्ता को दृढ़ करने के लिए की थी।

हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र व समाज के लिए कार्य करने चाहिए।

कार्यक्रम संयोजक *आशु चौधरी* ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन की यात्रा हम सबके लिए प्रेरणादाई है हम उनके विचारों से प्रभावित होकर आज उनके बताएं मार्ग पर चलने का प्रयास करें।

इस अवसर पर हरिद्वार महापौर *किरण जैसल, दर्जाधारी राज्य मंत्री जयपाल सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम भुल्लर ,ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी, अनु कक्कड़ मुनेश पाल, रीता चमोली, कमला जोशी, प्रीति गुप्ता, शीतल पुंडीर*, *लव शर्मा, नकली रामसैनी, गौरव पुंडीर, आभा शर्मा, रजनी वर्मा, रेनू शर्मा, मन्नू रावत, शर्मिला बगवाड़ी, मनोज शर्मा ,रंजीता झा ,नीति शर्मा, चित्रा शर्मा ,गुड्डी कश्यप ,श्रुति केवड़िया ,पिंकी चौधरी ,मंजू रावत ,लीला रावत, सुषमा चौहान ,अमिता गुप्ता, रूबी बेगम, गोमती मिश्रा, सुधा राठौर, संगीता बंसल, सपना पंडित, अनीता गुप्ता, विपिन शर्मा ,नागेंद्र राणा, रविंद्र सैनी, दीपांशु विद्यार्थी, दयाराम वालिया ,वरुण चौहान, अभिनव चौहान, दर्शना सिंह ,सूबे सिंह, मनोज चौहान* आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    *कुम्भ क्षेत्र में एनएच से जुड़ी परियोजनाओं को अविलंब पूरा करें : मेला अधिकारी* *सभी सड़कों पर ब्लैक टॉप, सुरक्षा व सौंदर्यीकरण तथा चौराहों के सुधार के निर्देश* *रेलवे स्टेशनों…

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    हरिद्वार। परम् पूज्य संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या, परम पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता जी के सानिध्य में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 6 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 5 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views