जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में यूसीसी की समीक्षा बैठक हुई

*हरिद्वार 24 मई, 2025* कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में यूसीसी की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया ।

जिलाधिकारी को ई-डिस्ट्रीक मैनेजर अभिषेंक चौहान द्वारा अवगत कराया कि जनपद के 16,133 आवेदन यूसीसी रजिस्ट्रेशन हेतु प्राप्त हुए है जिसमें से 13, 811 आवेदनों को अनुमेादन किया जा चुका है, शेष 894 लम्बित है जिन्हे जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने जनपद के उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में स्थापित सीएससी सेंटरों कोे पत्र के माध्यम से सम्पर्क कर प्रतिदिन कम से कम 10 यूसीसी के रजिस्ट्रेशन करने के साथ ही रेट लिस्ट चस्पा किए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके अधीन कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा अभी तक यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया गया है तो वो तत्काल विवाह पंजीकरण करवा ले। उन्होंने कहा कि किसी अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा लापरवाही एवं शिथिलता बरती जाती है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक करवाई की जाएगी, जिनकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी की होगी।

इसके पश्चात जिलाधिकारी सीएम हेल्प लाईन पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के दौरान शिकायतों का ‘‘सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि‘‘ के मूूलमंत्र के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिए। उन्हेंाने शिकायतकर्त्ता की संतुष्टि हेतु प्रत्येक शिकायत के निस्तारण में शिकायतकर्त्ता से दूरभाष पर वार्ता करने के निर्देश दिए। लम्बित शिकायतों का निस्तारण शीघ्रता से करने के निर्देश सभी जनपदीय अधिकारियों को दिए कि आगामी बैठक से पूर्व लम्बित प्रकरणों को शीघ्रता से निपटाए तथा बैठक में अनुपस्थित रहने पर अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी रुड़की लक्ष्मी राज चौहान, उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल, डीडीओ वेद प्रकाश, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, सीईओ केके गुप्ता, एसपीओ उरेडा वाई एस बिष्ट, एसएनए रुड़की अमरजीत कौर, डीओ पीआरडी मुकेश भट्ट सहित नगर पालिका/पंचायतो के अधिशासी अभियंता व कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    शासन ने आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग के माध्यम से किया नामांकन, समर्थकों ने गर्मजोशी से किया स्वागत, बधाई देने वालों का लगा तांता हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए)…

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी का बड़ा फैसला, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं सचिव डॉ. रविंद्र पुरी बोले- पद मिलने के बाद अखाड़े के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हरिद्वार। महामंडलेश्वर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 9 views

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 11 views

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 26 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 32 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 16 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 18 views