तेल लगाओ सरसों का हिसाब लेंगे वर्षों का: सोहन सिंह सोलंकी  

देवभूमि उत्तराखण्ड को दैत्यभूमि नहीं बनने देंगे: सोहन सिंह सोलंकी

हरिद्वार (22दिसंबर 2024) – विश्व हिन्दू परिषद के युवा संगठन बजरंग दल ने शौर्य जागरण यात्रा का आयोजन किया। बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा हरिद्वार के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों से निकल कर हरिद्वार शहर की मुख्य सड़कों से निकलती हुई भारत सेवा आश्रम संघ अग्रसेन चौक के सभागार में एक विशाल जनसभा के रुप परिवर्तित हुई।

शौर्य जागरण यात्रा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सोहन सिंह सोलंकी क्षेत्रीय संगठन मंत्री मेरठ क्षेत्र विश्व हिन्दू परिषद ने कहा कि उत्तराखण्ड देवताओं की भूमि है, यह वीरों और बलिदानियों की भूमि है, यह मातृभूमि रक्षको की भूमि है। जब भी देवभूमि पर विधर्मियों ने दुस्साहस करने का प्रयास किया तब हमारे बुजुर्ग महापुरुषों बलिदानियों ने मुंह तोड़ जवाब दिया। उत्तराखण्ड में लव जिहाद, गो हत्या, धर्मपरिवर्तन, लैंड जिहाद, मजार जिहाद के माध्यम देवभूमि का वातावरण खराब करने की कोशिश करने वाले अब बाज आ जाए नहीं तो बजरंग दल तैयार खड़ा है। उन्होंने सभा में उपस्थित विशाल हिन्दू समुदाय के समक्ष हुंकार भरते हुए कहा कि हम देवभूमि को दैत्यभूमि बिल्कुल नहीं बनने देंगे।

उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रो के साथ मैदानी क्षेत्रों में बाहर से व्यापार करने के बहाने आए विधर्मियों द्वारा आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है तथा हिंदू धर्म के विरुद्ध षडयंत्र रचे जा रहे हैं, इन्हीं षड्यंत्रों के जवाब के रुप में तथा हिंदुओं का जनजागरण करने के उद्देश्य से ही शौर्य जागरण यात्रा निकाली गई हैं।

सोहन सिंह सोलंकी ने हिंदू हित के लिए कार्य करने वाले बजरंग दल की जमकर प्रशंसा की और कहा बजरंग दल केवल एक दल मात्र नहीं बल्कि हिंदुओं का बल है। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि राम मंदिर,बधारा 370 के बाद अब हमारी निगाहें पाकिस्तान की ओर है। जिहादियों से वर्षों का हिसाब लेने का वक्त आ गया है उन्होंने नारा दिया कि तेल लगाओ सरसों का, अब हिसाब लेंगे वर्षों का।

बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज वालिया ने कहा कि वर्तमान समय में हिंदू समाज सुरक्षित महसूस नहीं करता है। अफगानिस्तान में हिंदू समाप्त हो गया। बांग्लादेश में हिंदू बहन बेटियों के साथ अनाचार अत्याचार कर मारा जा रहा है. बजरंग दल के निर्भीक कार्यकर्ता हिंदू बहन बेटियों की रक्षा करते हैं, मठ मंदिरों की रक्षा करते हैं, गौ माता की रक्षा करते हैं, भारत माता के लिए जीते और मरते हैं। गौ हत्या रोकने व बहन बेटियों को बचाने में बजरंग दल के कार्यकर्ता हुतात्मा होते रहे हैं। आज हम भगवान राम की पूजा करें और शबरी मां को अछूत कहें यह कहां का न्याय है। हम सब मिलकर जाति, छुआछूत को समाप्त कर समरस, समर्थ और सुरक्षित समाज की स्थापना करेंगे। अजय कुमार प्रांत संगठन मंत्री विश्व हिन्दू परिषद ने कहा कि अगर हिंदू जातिवाद छोटे-बड़े में बढ़ता रहा तो वह दिन दूर नहीं हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएगा इसीलिए हिंदुओं को एक जुट होकर जेहादियों का मुंह तोड़ जवाब देना होगा।

बजरंग दल के शौर्य जागरण यात्रा में हजारों की संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी की तथा अपनी संख्या बल को जय श्री राम के नारों के साथ दर्शाने का प्रयास भी किया। बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा में प्रमुख रुप से महंत ओमदास जी महाराज, वीरेंद्र कीर्तिपाल, बलराम कपूर, सौरभ चौहान, रोहित शास्त्री, भूपेंद्र सैनी, जीवेंद्र तोमर, अमित मुल्तानिया, प्रजीत कुमार, सौरभ चौहान, नवीन तेश्वर हिमांशु सैनी, कार्तिक दिवाकर, जयकरण उपाध्याय के साथ हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    * हरिद्वार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित * उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारों और सूचना अधिकारियों को…

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    एमसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रोबोटिक्स और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, एआई और तकनीक के मॉडल बने आकर्षण का केंद्र हरिद्वार। रोबोटिक्स के मॉडल, विज्ञान के प्रयोग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 3 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 5 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 5 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 13 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 8 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 14 views