डी फार्मा व बी फार्मा कोर्स में फार्मेसी एक्ट के अनुरूप हो प्रवेश: रजिस्ट्रार

*स्टेट फार्मेसी काउंसिलिंग ने 50 से अधिक शिक्षण संस्थानों को भेजा पत्र*

*छात्रों को इंटरमीडिएट में पृथक-पृथक विषयों में होना होगा उत्तीर्ण*

देहरादून,

फार्मेसी अधिनियम 1948 (1948 क 8) की धारा 10 के तहत एजुकेशन रेगुलेशन 1992, 1994, 2014 के विपरीत कतिपय कॉलेजों/विश्वविद्यालयों द्वारा डी० फार्मा०/बी० फार्मा० में प्रवेश दिये जाने के सम्बन्ध में रजिस्ट्रार फार्मेसी काउन्सिल उत्तराखण्ड द्वारा समस्त कॉलेजों/विश्वविद्यालयों को पत्र जारी कर उपर्युक्त विषयक आवश्यक कार्यवाही करने हेतु अवगत कराया गया है जिसमें उनके द्वारा कहा गया है कि, कतिपय कॉलेजों/विश्वविद्यालयों द्वारा फार्मेसी एक्ट के विपरीत डी० फार्मा०/बी० फार्मा० में प्रवेश दिया जा रहा है। जबकि डी० फार्मा०/बी० फार्मा० में प्रवेश हेतु इण्टरमीडिएट में साइंस स्ट्रीम (अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान तथा गणित) विषयों में पृथक-पृथक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

स्टेट फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार के. एस. फर्स्वाण ने बताया कि राज्य के कतिपय संस्थानों द्वारा अनिवार्य विषयों में अनुत्तीर्ण छात्राओं को फार्मेसी एक्ट के विपरीत डी० फार्मा०/बी० फार्मा० पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जा रहा है। जिससे बाद में छात्रों को दिक्कत आती है। उन्होंने कहा कि द्विवर्षीय डिप्लोमा/चार वर्षीय डिग्री उत्तीर्ण कर छात्र/छात्राएं पंजीकरण कराने जब कार्यालय में आते हैं तो अनिवार्य विषयों में उत्तीर्ण न होने के कारण उनका पंजीकरण नहीं हो पाता है। जिससे ऐसे छात्र/छात्राओं का भविष्य खराब हो रहा है साथ ही धन की भी हानि होती है। उन्होंने बताया कि इसे प्रकरण में कई छात्रों द्वारा मा० उच्च न्यायालय, नैनीताल में वाद दायर भी किया गया है।

स्टेट फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार ने समस्त संस्थानों/विश्वविद्यालयों को पत्र जारी कर अवगत कराया कि डी० फार्मा०/बी० फार्मा० में प्रवेश देते समय छात्र/छात्राओं के समस्त दस्तावेजों को भली भांति जांच लें, कि छात्र/छात्राएं इण्टरमीडिएट में साइंस स्ट्रीम (अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान तथा गणित) विषयों में पृथक-पृथक उत्तीर्ण हैं कि नहीं । भविष्य में इस तरह गलत प्रवेश देने पर संस्थान स्वयं ही उत्तरदायी होगें।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 3 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 6 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 7 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 8 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 12 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 16 views