जो घर का त्याग करेगा वही सन्यासी बनेगा – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

हरिद्वार, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने खंडन किया कि पूर्व भाजपा नेता नरेश शर्मा उनसे केवल आशीर्वाद लेने आए थे और कुछ लोगों ने यह सोच लिया कि वो निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर बनेंगे। उन्होंने खंडन करते हुए कहा कि नरेश शर्मा कोई महामंडलेश्वर नहीं बनेंगे। अखाड़ों में महामंडलेश्वर ऐसे ही नहीं बनाया जाता है। महामंडलेश्वर का एक प्रोटोकॉल होता है। महामंडलेश्वर बनने से पूर्व संन्यास की दीक्षा दी जाती है, उसके उपरांत ही संन्यासी बनते हैं और फिर महामंडलेश्वर बनाया जाता है। उन्होंने बताया कि संत भी पहले गृहस्थ जीवन से ही आते हैं। कोई जन्म से संत नहीं बनता। नियमों के अनुसार एक संत को घर, समाज और सांसारिक मोह का त्याग करना पड़ता है। यही अखाड़ों की परंपरा है। बिना गृहस्थ जीवन का त्याग करें कोई सन्यासी नहीं बन सकता। गौर हो कि पूर्व भाजपा नेता नरेश शर्मा ने दो दिन पूर्व अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से मुलाकात की थी, उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो, भ्रम फैल गया कि वो निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर बनेंगे। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने इसका खंडन किया और कहा कि नरेश शर्मा के साथ महामंडलेश्वर बनाने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।

  • Related Posts

    भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ

    हरिद्वार, 26 जून। गणेश विहार कॉलोनी, सीतापुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गंगा तट से…

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    हरिद्वार, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ

    • By Admin
    • June 26, 2026
    • 3 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 4 views

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ गंगा घाट पर गूंजा योग का संदेश

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 5 views

    मनसा देवी मंदिर में श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं परखी; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    • By Admin
    • June 20, 2026
    • 6 views

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 7 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 10 views