जिला भाजपा कार्यालय में मंडल कार्यकारिणी के गठन हेतु रूपरेखा बैठक संपन्न हुई

हरिद्वार। जिला भाजपा कार्यालय में मंडल कार्यकारिणी के गठन हेतु रूपरेखा बैठक संपन्न हुई

जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने बताया कि जिले के सभी संगठनात्मक मंडलों में मंडल कार्यकारिणी गठित होनी है।

जिसके निमित्त विधानसभावार समन्वयक तय कर दिए गए हैं।

जिसमें हरिद्वार विधानसभा की जिम्मेदारी आशु चौधरी, रानीपुर विधानसभा डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान, ज्वालापुर विधानसभा अनिल अरोड़ा, हरिद्वार ग्रामीण जितेंद्र चौधरी और लक्सर विधानसभा की जिम्मेदारी लव शर्मा को दी गई है।

मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि मंडल कार्यकारिणी के सदस्यों के नाम पर चर्चा करते समय ध्यान रखें की कार्यकर्ता सर्वस्पर्शी व सर्वव्यापी होना चाहिए।

कार्यकारिणी में भौगोलिक व सामाजिक संरचना को ध्यान में रखते हुए पदाधिकारीयो का चयन करना है।

साथ ही साथ ऐसे सदस्यों को जोड़ना है जिन्हें संगठन के कार्य की समझ व अनुभव हो।

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी के कंधों पर भारतीय जनता पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जिम्मेदारी है।

भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीति करने के लिए राजनीति नहीं करती है अपितु इस संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रवाद एवं समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

साथ ही जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि आगामी 23 अप्रैल अपराह्न 3:00 बजे रूद्राक्ष बैंक्विट हॉल लक्सर रोड पर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी जयंती के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित की जा रही है।

जिसमें बड़ी संख्या में जिले भर से वरिष्ठ जन उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान राकेश सैनी सुशील पवार विवेक चौहान चित्र कुमार सैनी पृथ्वी सिंह राणा पवन कपूर अश्विनी कंबोज रीता सैनी प्रताप प्रधान बिंदरपाल विपिन कुमार शर्मा वरुण वशिष्ठ कैलाश भंडारी राजेंद्र कटारिया प्रशांत शर्मा तुशांक भट्ट किशन बजाज मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री से संतों ने की भेंट, माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, पहलगाम आतंकी हमले को लेकर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मानसा देवी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीमहंत…

    हमारी विचारधारा सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता जैसे मूल्यों पर है आधारित – मुख्यमंत्री

    *राज्य सरकार प्रदेश के अनुसूचित समाज को सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने का कर रही है कार्य – मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री ने कश्मीर के पहलगाम में हुयी आतंकी घटना को बताया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री से संतों ने की भेंट, माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, पहलगाम आतंकी हमले को लेकर हुई चर्चा

    • By Admin
    • April 25, 2025
    • 3 views

    हमारी विचारधारा सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता जैसे मूल्यों पर है आधारित – मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • April 25, 2025
    • 5 views

    चॉकलेट वाले पार्षद ने प्रेस क्लब अध्यक्ष संग मिलकर गरीब महिलाओं को बांटी राशन किट और चॉकलेट

    • By Admin
    • April 25, 2025
    • 4 views

    चार धाम यात्रा से पहले ग्राउंड जीरो पर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

    • By Admin
    • April 25, 2025
    • 4 views

    मुख्यमंत्री ने किया आइकॉनिक सिटी ऋषिकेश राफ्टिंग बेस स्टेशन का शिलान्यास 

    • By Admin
    • April 25, 2025
    • 5 views

    मुख्यमंत्री ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर मूर्ति पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण स्मरण किया

    • By Admin
    • April 25, 2025
    • 4 views