जिला भाजपा कार्यालय में मंडल कार्यकारिणी के गठन हेतु रूपरेखा बैठक संपन्न हुई

हरिद्वार। जिला भाजपा कार्यालय में मंडल कार्यकारिणी के गठन हेतु रूपरेखा बैठक संपन्न हुई

जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने बताया कि जिले के सभी संगठनात्मक मंडलों में मंडल कार्यकारिणी गठित होनी है।

जिसके निमित्त विधानसभावार समन्वयक तय कर दिए गए हैं।

जिसमें हरिद्वार विधानसभा की जिम्मेदारी आशु चौधरी, रानीपुर विधानसभा डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान, ज्वालापुर विधानसभा अनिल अरोड़ा, हरिद्वार ग्रामीण जितेंद्र चौधरी और लक्सर विधानसभा की जिम्मेदारी लव शर्मा को दी गई है।

मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि मंडल कार्यकारिणी के सदस्यों के नाम पर चर्चा करते समय ध्यान रखें की कार्यकर्ता सर्वस्पर्शी व सर्वव्यापी होना चाहिए।

कार्यकारिणी में भौगोलिक व सामाजिक संरचना को ध्यान में रखते हुए पदाधिकारीयो का चयन करना है।

साथ ही साथ ऐसे सदस्यों को जोड़ना है जिन्हें संगठन के कार्य की समझ व अनुभव हो।

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी के कंधों पर भारतीय जनता पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जिम्मेदारी है।

भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीति करने के लिए राजनीति नहीं करती है अपितु इस संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रवाद एवं समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

साथ ही जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि आगामी 23 अप्रैल अपराह्न 3:00 बजे रूद्राक्ष बैंक्विट हॉल लक्सर रोड पर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी जयंती के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित की जा रही है।

जिसमें बड़ी संख्या में जिले भर से वरिष्ठ जन उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान राकेश सैनी सुशील पवार विवेक चौहान चित्र कुमार सैनी पृथ्वी सिंह राणा पवन कपूर अश्विनी कंबोज रीता सैनी प्रताप प्रधान बिंदरपाल विपिन कुमार शर्मा वरुण वशिष्ठ कैलाश भंडारी राजेंद्र कटारिया प्रशांत शर्मा तुशांक भट्ट किशन बजाज मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    नासिक के तपोवन स्थित जनार्दन स्वामी आश्रम में त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और कुंभ मेला…

    जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित

    *जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिला योजना समिति की बैठक* *सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 4 views

    जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 4 views

    जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्ती: 15 कर्मियों को नोटिस, तहरीर दर्ज कराने की तैयारी

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 6 views

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 5 views

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 3 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 6 views