जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने पदाधिकारियों की ली बैठक 

जिला भाजपा कार्यालय हरिद्वार पर संगठन विस्तार एवं आगामी 17 मई को होने वाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा के निमित्त योजना रचना बैठक संपन्न हुईl

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने कहा कि जिले के सभी संगठनात्मक मंडलों में मंडल कार्यकारिणी गठित होकर घोषित होनी है।

आप सभी मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी बनाते समय ध्यान रखें कि कार्यकारिणी सर्वस्पर्शी व सर्वव्यापी होनी चाहिए।

ऐसे कार्यकर्ता के नाम पर विचार किया जाना चाहिए जिन्हें इन कार्यों में रुचि अथवा अनुभव हो।

ऑपरेशन सिंदूर के विषय में उन्होंने बोलते हुए कहा कि आज हर भारतीय को अपनी सेना व राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर पूरा भरोसा है।

आज हर भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर पूर्ण भरोसा कर रहा है।

जिस प्रकार भारतीय सेना ने ऑपरेशन के दौरान आतंकियों के बेस कैंपों व तीन बड़े आतंकवादियों समेत 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है यह भारतीय सेना के पराक्रम को दर्शाता है।

देश के प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि इस ऑपरेशन को अभी सिर्फ स्थगित किया गया है भविष्य में अगर कोई हमला होता है तो इससे भी अधिक परिणाम पाकिस्तान को भुगतने होंगे।

पहलगाम के कायरता पूर्ण हमले के तुरंत बाद हमारी सेनाओ ने एंटी मिसाइल व एंटी एयरक्राफ्ट सक्रिय कर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी के कंधों पर भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी है।

भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीति करने के लिए राजनीति नहीं करती है अपितु इस संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रवाद एवं समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

आशुतोष शर्मा ने बताया कि आगामी 17 मई को देश के वीर सैनिकों के सम्मान में आयोजित होने वाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में जिले भर से सम्मानित नागरिक प्रतिभाग करेगे।

इस अवसर पर दायित्वधारी डॉ जयपाल सिंह चौहान,जिलामहामंत्री आशु चौधरी, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,लव शर्मा,अनिल अरोड़ा, जिला मोर्चा अध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी ,देवेंद्र प्रधान ,विक्रम भुल्लर ,मनीष कुमार,मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान राकेश सैनी सुशील पवार विवेक चौहान चित्र कुमार सैनी पृथ्वी सिंह राणा पवन कपूर अश्विनी कंबोज रीता सैनी प्रताप प्रधान बिंदरपाल विपिन शर्मा वरुण वशिष्ठ कैलाश भंडारी राजेंद्र कटारिया तुशांक भट्ट आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    *हर की पौड़ी से भीमगोड़ा तक किया स्थलीय निरीक्षण, फुटपाथ और नालियों को कराया अतिक्रमण मुक्त* *हरिद्वार, 07 मई 2026* चार धाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित एवं…

    शिव मंदिर में पूजन और पैतृक गाँव में महायज्ञ: यमकेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्री पुष्कर सिंह धामी, साझा की विकास की दृष्टि

    *बिथ्याणी महाविद्यालय में एआई बॉट से रूबरू हुए मुख्यमंत्री योगी और धामी,ओपन जिम में व्यायाम कर दिया फिटनेस का संदेश* *पैतृक गाँव में महायज्ञ और बिथ्याणी महाविद्यालय में विकास का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 3 views

    शिव मंदिर में पूजन और पैतृक गाँव में महायज्ञ: यमकेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्री पुष्कर सिंह धामी, साझा की विकास की दृष्टि

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 4 views

    महाराष्ट्र का सिंहस्थ कुंभ भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 4 views

    बंगाल में भाजपा की जीत सनातन के पुनरागमन का प्रतीक: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • May 5, 2026
    • 3 views

    यूथ कांग्रेस ने प्रभारी मंत्री के सतपाल महाराज के खिलाफ खोला मोर्चा, विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला

    • By Admin
    • April 30, 2026
    • 6 views

    त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 6 views