छह सालों में बेस अस्पताल में चार हजार से अधिक बार हो चुकी मरीजों की डायलिसिस: डॉ. धन सिंह रावत

बोले, दो डायलिसिस की नई मशीनें बेस अस्पताल में पहुंच चुकी, जल्द होगी स्थापित

माननीय चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी ने ली देर सांय बैठक, दिये महत्वपूर्ण निर्देश

श्रीनगर। प्रदेश के माननीय चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस चिकित्सालय में 2018 से 2024 तक बेस चिकित्सालय में 4 हजार से अधिक बार मरीजों की डायलिसिस हो चुकी है। उन्होंने बेस अस्पताल में डायलिसिस की मशीनों में आयी खराबी के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सतपुली एवं देहरादून के अस्पतालों में डायलिसिस कराने हेतु नि:शुल्क वाहन सेवा की सुविधा देने के निर्देश दिये। कहा कि जब तक नई मशीनों का सेटअप लगता है, तब तक मरीजों के लिए कॉलेज प्रशासन वाहन की नि:शुल्क सुविधा देगा।

मेडिकल कॉलेज सभागार में कॉलेज प्रशासन के साथ बैठक लेते हुए प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी ने कहा कि फिलहाल बेस अस्पताल में डायलिसिस की दो नई मशीनें एवं ओरो की मशीने पहुंची है, जिन्हें जल्द ही स्थापित कर फिलहाल दो मशीनों से डायलिसिस करने की सुविधा भी बहाल की जायेगी। उन्होंने कहा कि डायलिसिस शुरु करते समय दून अस्पताल डायलिसिस यूनिट की टीम भी मौके पर बुलाई जाय। यहीं नहीं बेस अस्पताल में अचानक डायलिसिस की मशीनों में आयी खराबी के जांच के निर्देश जारी कर दिये है। चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी ने कहा कि डायलिसिस मशीनों के प्रकरण की जांच के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर चिकित्सा शिक्षा सचिव एवं निदेशक को जांच करने के आदेश दिये है। सचिव और निदेशक श्रीनगर बेस चिकित्सालय पहुंचकर डायलिसिस मशीनों में किस कारण खराबी आई, इसकी पांच दिनों के भीतर जांच कर रिपोर्ट सौंपेगे। जिसमें जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। बैठक में एसडीएम श्रीनगर नुपूर वर्मा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. सीएमएस रावत, तहसीलदार धीरज राणा, वित्त नियंत्रक प्रवीन कुमार बडोनी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजेय विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    हरिद्वार, 10 जून। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने के गौरवपूर्ण अवसर पर बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    हरिद्वार, 10 जून। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 4 views

    तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का सफल समापन, किसान एकता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 4 views

    कुंभ-2027: निरंजनी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी के नेतृत्व में संतों के एक दल ने कुंभ मेला की तैयारियों का लिया जायजा, नवनिर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 6 views

    न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views

    राष्ट्रीय लोकदल का गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views