किरण जैसल ने भाजपा से मेयर टिकट के लिए जिलाध्यक्ष को सौंपा आवेदन

धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप शहर का विकास और योजनाओं को लाभ लोगों तक पहुंचाएंगी:किरण जैसल

हरिद्वार, 18 दिसम्बर। निवृतमान पार्षद किरण जैसल ने समर्थकों के साथ जगजीतपुर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष संदीप गोयल को मेयर प्रत्याशी बनाए जाने के लिए आवेदन सौंपा। इस दौरान उनके साथ निवृतमान पार्षद पिंकी चौधरी, निशा नौड़ियाल, रेनु अरोड़ा, नेपाल सिंह, श्याममल प्रधान, रवि जैसल, व्यापारी राम अरोड़ा, राजू मनोचा, अनिल पुरी, शेखर कुर्ल, आशीष शर्मा, दीपक टंडन, परमिन्दर पंडित, सचिन प्रधान, जागेश पाल, प्रदीप त्यागी, सिद्धार्थ कौशिक, तुषार भट्ट, रवि मनोचा आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।

दो बार सभासद और नेता प्रतिपक्ष रहे वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाषचंद की धर्मपत्नि किरण जैसल स्वयं भी लगातार दो बार पार्षद रही हैं। सभासद रहे सुभाषचंद प्रदेश में सर्वाधिक मतों से सभासद पद पर जीत दर्ज करने का रिकार्ड भी बना चुके हैं। किरण जैसल ने भी लगातार खासे अंतर से पार्षद पद पर जीत दर्ज की है।

मेयर प्रत्याशी बनाए जाने के लिए जिलाध्यक्ष को सौंपे आवेदन में किरण जैसल ने कहा कि वे और उनका परिवार लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़़े रहे हैं। संगठन की और से सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए क्षेत्र के लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने और संगठन की रीति नीतियों के प्रचार प्रसार में भी योगदान किया। यदि अवसर मिला तो धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप शहर का विकास करने के साथ नगर निगम की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।

निवृतमान महिला पार्षद पिंकी चौधरी, निशा नौड़ियाल, रेनु अरोड़ा ने कहा कि किरण जैसल अनुभवी नेत्री हैं। उनके पति सुभाषचंद और पुत्र रवि जैसल सहित पूरा परिवार हमेशा जनता के हितों में सक्रिय रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा निरंतर महिलाओं को आगे बढ़ा रही है। किरण जैसल की छवि और उनके अनुभव को देखते हुए पार्टी को उन्हे अवसर प्रदान करना चाहिए।

पूर्व सभासद सुभाषचंद ने कहा कि यदि पार्टी ने अवसर दिया तो किरण जैसल भारी मतों से जीत दर्ज कर मेयर सीट पार्टी की झोली में डालेंगी।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    हरिद्वार, 10 जून। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने के गौरवपूर्ण अवसर पर बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    हरिद्वार, 10 जून। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 4 views

    तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का सफल समापन, किसान एकता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 3 views

    कुंभ-2027: निरंजनी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी के नेतृत्व में संतों के एक दल ने कुंभ मेला की तैयारियों का लिया जायजा, नवनिर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 6 views

    न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views

    राष्ट्रीय लोकदल का गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views