कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सोनीपत सांसद के नेतृत्व में मेयर प्रत्याशी, पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में निकाला रोड शो 

हरिद्वार/ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ओर सांसद सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में मेयर प्रत्याशी अमरेश बालियान और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में दूधाधारी चौक से शिव मूर्ति तक रोड शो निकाला गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि भाजपा जनता के साथ धोखा करती है। कॉरिडोर मुद्दे पर मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक का बयान अलग-अलग है वहीं मेडिकल कॉलेज को निजी हाथों में सौंपना जनता के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात है। प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने कहा की बीजेपी हर सरकारी संस्था का निजीकरण करना चाहती है। सरकार किसी भी सरकारी संस्थान को चलाने में फेल साबित हो रही है। मेयर प्रत्याशी अमरेश बालियान ने कहा कि जनता कांग्रेस के साथ है और नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय है। इस अवसर पर निवर्तमान मेयर अनिता शर्मा, पार्षद प्रत्याशी नितिन यादव, महावीर वशिष्ठ, उमा देवी, भारत गिरी, बलराम गिरी कड़क, राजीव भार्गव, हिमांशु गुप्ता, अजय गिरी, निखिल सौदाई, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, विधायक रवि बहादुर, डा संजय पालीवाल, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव इशिता सेढा, अशोक शर्मा, जिलाध्यक्ष कैश खुराना, विकास चंद्रा, मुरली मनोहर, संतोष चौहान, ओपी चौहान, लता जोशी, तरुण व्यास, तुषार कपिल, वरुण बालियान, रवीश भटीजा, लक्ष्य चौहान, अंजू मिश्रा, सोम त्यागी, रोशनी, याज्ञिक वर्मा, ओम पहलवान, करतार सिंह खारी, अश्विन कौशिक, एड. अरविंद शर्मा, जितेंद्र सिंह, मोहित त्यागी, करण सिंह राणा, महबूब आलम, विमल साटू, दीपक कोरी, आशु भारद्वाज, आशीष गोस्वामी, अमन शर्मा, केके पालीवाल आदि सैकड़ों लोग शामिल थे।

  • Related Posts

    भाजयुमो के जिला मंत्री बनने पर अर्श नैय्यर का स्वागत

    युवाओं को साथ लेकर संगठन को सशक्त बनाएंगे – अर्श नैय्यर। हरिद्वार, 25 मार्च। भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री बनाए जाने पर अर्श नैय्यर का उत्तरी हरिद्वार में युवाओं…

    संकल्प से सिद्धि की ओर मजबूत कदम बन रहा निक्षय मित्र योजना: श्री महंत डॉ. रविन्द्र पुरी  

    श्री महंत डॉ. रवींद्र पुरी ने टीबी मरीजों को बांटी पोषण किट, स्वास्थ्य विभाग की टीम को किया सम्मानित डॉ आर के सिंह सी एम ओ ,प्रो डॉ सुनील कुमार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजयुमो के जिला मंत्री बनने पर अर्श नैय्यर का स्वागत

    • By Admin
    • March 25, 2026
    • 3 views

    संकल्प से सिद्धि की ओर मजबूत कदम बन रहा निक्षय मित्र योजना: श्री महंत डॉ. रविन्द्र पुरी  

    • By Admin
    • March 24, 2026
    • 4 views

    कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने लिया स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज का आशीर्वाद

    • By Admin
    • March 24, 2026
    • 5 views

    नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन

    • By Admin
    • March 22, 2026
    • 3 views

    कुंभ में बिना पहचान पत्र साधुओं का प्रवेश प्रतिबंधित होगा:श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 20, 2026
    • 5 views

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज: एनएसएस शिविर का भव्य समापन, महंत रवींद्र पुरी महाराज ने छात्राओं को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • March 19, 2026
    • 6 views