एमसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 14वा वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बटोरी खूब वाहवाही 

परिश्रम, अनुशासन और नैतिक मूल्य ही सफलता की असली कुंजी हैं: डॉ अशोक शास्त्री

हरिद्वार। एम.सी.एस. सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में शनिवार को 14वा वार्षिकोत्सव समारोह बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ संस्था के सचिव डॉ. अशोक शास्त्री, प्रबंधक डॉ. वीणा शास्त्री, डायरेक्टर डॉ. विशाखा कुमार एवं प्रधानाचार्या नीलम बख्शी ने संयुक्त रूप से किया। इसके साथ ही मंच पर स्कूल सॉन्ग के साथ मधुर ध्वनि गूंजी, जिसने पूरे स्कूल प्रांगण को आध्यात्मिकता की सुगंध से सराबोर कर दिया।

प्रबंध कमेटी सचिव डॉ. अशोक शास्त्री ने कहा आज का यह प्रदर्शन सिद्ध करता है कि हमारे बच्चे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। परिश्रम, अनुशासन और नैतिक मूल्य ही सफलता की असली कुंजी हैं।उन्होंने कहा विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिया प्रतिबद्ध है ।

प्रबंधक डॉ. वीणा शास्त्री ने कहा हर बच्चा एक हीरा है, बस उसे तराशने की जरूरत है। एम.सी.एस. इसी तराश का केंद्र है ।

संस्था की डायरेक्टर डॉ. विशाखा कुमार ने आधुनिक शिक्षा के साथ साथ संस्कार और चरित्र निर्माण ही वास्तविक शिक्षा का आधार है तथा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए पिछले शैक्षणिक सत्र की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विद्यालय ने शैक्षणिक क्षेत्र में शत-प्रतिशत परिणाम दिए, हमारा विद्यालय केवल डिग्री नहीं, बल्कि संस्कार और व्यक्तित्व का निर्माण करता है ।

प्रधानाचार्य नीलम बख्शी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया एवं उन्होंने कहा हम बच्चों को वैश्विक नागरिक बनाने के साथ-साथ अपनी जड़ों से जोड़े रखना चाहते हैं।

कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले अंशिका,गौरी, रिद्धिमा, नैतिक भारद्वाज,ऋषभ दुकलान,अंजलि पंत,कृष्णा,प्रियंशी गुप्ता, आयुषी, रितिका, समर्थ, नीलांश, कृतिका, अर्निका, हिमांक राजपूत, प्रियांशी राजपूत , बानी ग्रोवर , रिदान, जयादित्य, तक्षक छाबड़ा,दक्ष गुप्ता, शुभ अग्रवाल, भक्ति शर्मा, अंशिका शर्मा, सौम्या भारद्वाज, वंशिका भारद्वाज, आरोही राजपूत , यशिका, अवंतिका, वृद्धि, पीहू, सिद्धिक्षा, वैष्णवी ,अंशिका, आयुश, संस्कृति,आयुष्मान प्रताप सिंह, मयंक रतूड़ी, आदित्यनाथ, मान्या भारद्वाज, वत्सल शर्मा, सिद्धान्त कुमार राणा, अर्जुन पाठक, विधि सैनी, राखी, संचित, राशि, प्रांजल, वैष्णवी, ओनिक चौधरी, कीर्ति गुसाईं, सृष्टि दुबे, चित्राक्षी जोशी, मीनाक्षी राठौर रंजीत, देवव्रता, युग तोमर, वीरा आदि छात्र छात्राएं रहे

कार्यक्रम को सफल बनाने में ऋतु सिंह, विनीत कुमार अग्रवाल, राखी राणा, शिवानी जोशी, राहुल कश्यप, शिवानी गौड़, दीपा पुनिया, गीतांजली जोशी, अरुण कुमार, चरणजीत कौर, मनीषा आहूजा, शमिता तिवारी, शिल्पा रानी, सीमा रानी, वर्णिका चौहान, अर्चना त्रिपाठी, आरती सैनी, आस्था सहगल, सिमरन बत्रा, रूचि गुप्ता, गीतिका मल्कोटी, मानसी त्यागी, आकांक्षा शर्मा, सोनम अरोड़ा, सारिका मित्तल, दीपिका शर्मा, रोशनी, अश्विका चौधरी, नीति शर्मा, गीता भारती, मोहिता चावला, आयुष कुमार, दीपा शर्मा, निखिल चौहान, गौरव शर्मा आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया |

  • Related Posts

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    देश की आंतरिक सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्र की एकता-अखंडता को मजबूत बनाने में उनके प्रयास प्रेरणादायी : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    सनातन का सबसे बड़ा पर्व है कुंभ: महामंडलेश्वर करौली शंकर कुंभ की तैयारियों और संत समाज की एकजुटता पर निरंजनी अखाड़े में प्रमुख संतों की बैठक हरिद्वार, कुंभ मेला 2027…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 3 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 11 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 6 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 11 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 20 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views