ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में 38 वें राष्ट्रीय खेल 2025″ की ब्रीफिंग आयोजित

*डीएम कर्मेन्द्र सिंह व एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में नियुक्त फोर्स को किया गया ब्रीफ*

*हर प्रतियोगी खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ की सुरक्षा का रखा जाएगा ख्याल*

*रुट ट्रेफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान को किया जाएगा लागू*

*नियुक्त फोर्स को स्पष्ट निर्देश- बेवजह मोबाइल इस्तेमाल करते न मिले कोई*

“38 वें राष्ट्रीय खेल 2025” की कुशल मेजबानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नियुक्त किए गए फोर्स को आज डीएम कर्मेन्द्र सिंह, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल तथा अन्य पुलिस ऑफिसर्स द्वारा ऋषिकुल ऑडोटोरियम में ब्रीफ किया गया।

इस दौरान डीएम कर्मेन्द्र सिंह, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल व अन्य अधिकारीगण द्वारा नियुक्त फोर्स को निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए गए-

* यातायात व्यवस्था पर नियुक्त अधिकारी/कर्म0 गण हाइवे पर यह सुनिश्चित कर लें कि हाइवे पर किसी भी दशा में जाम न लगे तथा यातायात निबार्ध रूप से चल सके।

* नियुक्त समस्त पुलिस बल अपने ड्यूटी प्वाइण्ट्स का भली-भांति निरीक्षण कर लें, कोई संदिग्ध व्यक्ति/ वस्तु दिखाई देने पर आवश्यक कार्यवाही करते हुये तत्काल उच्चाधिकारियो को अवगत करायें।

* कार्यक्रम स्थल के बाहर अनावश्यक भीड एकत्र होने की दशा में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त मात्रा में रस्सों आदि की व्यवस्था रखी जाय ताकी कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न न हो।

* कार्यक्रम स्थल पर भीड नियंत्रण हेतु ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों के मध्य आई-टू-आई सम्पर्क होना चाहिए तथा सभी का आपस में वायरलेस से भी सम्पर्क में रहेंगे।

* स्टेडियम के अन्दर नियुक्त पुलिस कर्मियों का ध्यान कार्यक्रम की ओर न होकर दर्शकों की गतिविधियों पर होना चाहिए।

* ड्यूटी पर नियुक्त समस्त पुलिस बल ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे।

* ड्यूटी पर नियुक्त समस्त पुलिस बल खिलाडियों/आमजन के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं करेंगे तथा शालीनता का परिचय देगें।

* ड्यूटी पर नियुक्त समस्त पुलिस बल यह ध्यान रखें कि मोबाइल का अनावश्यक रूप से फोटोग्राफी या रील्स बनाने से बचें। लापरवाह रवैया दिखाने पर कार्यवाही की जाएगी।

* स्टेडियम के अन्दर नियुक्त पुलिस बल यह ध्यान रखे कि आपके द्वारा कोई भी ऐसा कार्य न किया जाए जिससे प्रतियोगी खिलाड़ियों के प्रदर्शन में असर पड़े।

ब्रीफिंग के दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, एसपी संचार विपिन कुमार, सीओ मंगलौर विवेक कुमार आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

*आयोजन में जनपद हरिद्वार में नियुक्त पुलिस बल का विवरण-*

1- पुलिस उपाधीक्षक- 05

2- निरीक्षक- 07

3- उ.नि./म.उ.नि./अ.उ.नि.- 88

4- हे.कां./कां./म.कां./टी.पी.- 299

5- PAC/IRB- 02PL

6- I.T.B.P.- 02 कंपनी

7- B.D.S.- 01 कंपनी

8- एलआईयू- 33

  • Related Posts

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    देश की आंतरिक सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्र की एकता-अखंडता को मजबूत बनाने में उनके प्रयास प्रेरणादायी : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    सनातन का सबसे बड़ा पर्व है कुंभ: महामंडलेश्वर करौली शंकर कुंभ की तैयारियों और संत समाज की एकजुटता पर निरंजनी अखाड़े में प्रमुख संतों की बैठक हरिद्वार, कुंभ मेला 2027…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 3 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 11 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 6 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 11 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 20 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views