उज्जैन में होली के मौके पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया

उज्जैन। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ उज्जैन स्थित निरंजनी अखाड़े में होली खेली। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को फूलों से होली खेलते हुए प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मां मनसा देवी की चुनरी मुख्यमंत्री को ओढ़ाकर उन्हें आशीर्वाद भी दिया।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने इस मौके पर कहा कि होली का पर्व सिर्फ रंगों और उल्लास का नहीं, बल्कि यह एकता और अखंडता का संदेश भी देता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, जो समाज में एकता और भाईचारे को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में सनातन परंपराओं को मजबूती मिली है और प्रदेश में विकास की नई गाथाएं लिखी जा रही हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज का आभार व्यक्त किया और प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर काम कर रही है और प्रदेश की प्रगति के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर प्रदेशभर से आए श्रद्धालुओं और नेताओं ने भी एकता और भाईचारे के प्रतीक इस पर्व को उत्साह और उमंग के साथ मनाया।

  • Related Posts

    स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष

    यूपीसीएल पर भड़के जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर, बोले- जबरन मीटर लगाए तो हाईकोर्ट तक जाएंगे हरिद्वार। शिवालिक क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने वाले एक व्यापारी पर यूपीसीएल की…

    श्रवणनाथ बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, व्यापारियों ने जताया एकजुटता का संकल्प

    हरिद्वार। श्रवणनाथ बाजार व्यापार मंडल की नवनिर्वाचित अध्यक्ष,महामंत्री ओर कोषाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को आनंद निवास में उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रांतीय उद्योग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 3 views

    श्रवणनाथ बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, व्यापारियों ने जताया एकजुटता का संकल्प

    • By Admin
    • July 10, 2026
    • 3 views

    निर्मोही अखाड़े का मौजूदा अखाड़ा परिषद को समर्थन

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 4 views

    एसएमजेएन कॉलेज में प्रवेश शुरू, बीकॉम की कटऑफ 76 प्रतिशत

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 8 views

    देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए हरकी पैड़ी सुभाष घाट पर हुआ सुंदरकांड पाठ

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 9 views

    विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वालों का पंजाबी महासभा ने किया सम्मान

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 10 views