आप के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी

हरिद्वार, 25 अक्तूबर। आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। प्रैसक्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए नरेश शर्मा ने कहा कि वे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष से प्रभावित होकर 2022 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव भी लड़ा। लेकिन चुनाव में लोगों ने आम आदमी पार्टी को पूरी तरह नकार दिया। इस दौरान वे पार्टी में कई प्रमुख पदों पर रहे। लेकिन दिल्ली शराब घोटाले में अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित कई प्रमुख नेताओं के नाम सामने आने के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी के संघर्ष को धक्का लगा है। पार्टी की छवि भी खराब हुई है। इंडिया गठबंधन के जिन लोगों को अरविन्द केजरीवाल भ्रष्टाचारी बताते थे। आज केजरीवाल उन्हीं नेताओं की गोद में जाकर बैठ गए हैं। नरेश शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की स्थिति बेहद खराब है। संगठन नाम की कोई चीज नहीं है। उत्तराखंड का कोई व्यक्ति प्रदेश अध्यक्ष बनने को तैयार नहीं है। पंजाब से एक व्यक्ति को लाकर प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उत्तराखंड में पार्टी का कोई भविष्य नहीं है। प्रदेश के तमाम नेता पार्टी छोड़कर जा चुके हैं। ऐसे में उन्होंने भी पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। यह पूछे जाने पर आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद किस पार्टी में जाएंगे तो नरेश शर्मा ने कहा कि इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के हरिद्वार दौरे से एक दिन पूर्व नरेश शर्मा का पार्टी छोड़ना आप के लिए जोरदार झटका माना जा रहा है।

  • Related Posts

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    पहले 200 रुपये का स्मारक सिक्का, अब डाक टिकट से भारत सरकार ने दी संत परंपरा को राष्ट्रीय श्रद्धांजलि हरिद्वार। पूज्य माता हासी देवी जी के 200वें जन्मोत्सव वर्ष के…

    स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष

    यूपीसीएल पर भड़के जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर, बोले- जबरन मीटर लगाए तो हाईकोर्ट तक जाएंगे हरिद्वार। शिवालिक क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने वाले एक व्यापारी पर यूपीसीएल की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 3 views

    स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 4 views

    श्रवणनाथ बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, व्यापारियों ने जताया एकजुटता का संकल्प

    • By Admin
    • July 10, 2026
    • 6 views

    निर्मोही अखाड़े का मौजूदा अखाड़ा परिषद को समर्थन

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 7 views

    एसएमजेएन कॉलेज में प्रवेश शुरू, बीकॉम की कटऑफ 76 प्रतिशत

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 11 views

    देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए हरकी पैड़ी सुभाष घाट पर हुआ सुंदरकांड पाठ

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 9 views