अन्नदाता के भरोसे को तोड़कर की गई इस बड़ी धोखाधड़ी के किसी भी आरोपी को नही छोड़ेंगे: एसएसपी

*लगातार मिल रही सफलताएं कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व को कर रही साबित*

*अब किसानों के खिलाफ किए गए षड़यंत्र में शामिल 02 शातिर दबोचे*

*किसानों से करीब 36 करोड़ की धोखाधड़ी और जालसाजी का है मामला*

*किसानो के फर्जी दस्तावेज तैयार कर P.N.B. से लिया गया था 36 करोड़ 50 लाख का क्रोप लोन*

*वर्ष 2008 से 2020 तक चला लोन का खेल, किसानों के घर पहुंचा नोटिस तो खुला चिट्ठा*

*जनता दरबार में मिली शिकायत पर डीजीपी ने दिए थे मुकदमा दर्ज करने के आदेश*

*शुगर मिल प्रबंधन के विरूद्ध दर्ज किया गया था अभियोग*

*झबरेड़ा में दर्ज हुए मुकदमें की C.B.C.I.D. देहरादून कर रही थी विवेचना*

*शुगर मिल प्रबंधन एवं तत्कालीन PNB बैंक प्रबंधक ने मिलकर दिया था धोखाधड़ी व जालसाजी को अंजाम*

*धोखाधड़ी में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु किये जा रहे हैं प्रयास*

*ये था मामला-*

*हरिद्वार* थाना झबरेडा क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न वास्तविक किसानों व कई मजदूरों (जिन्हे किसान दर्शाया गया) के नाम पर फर्जी तरीके से बैंक अकाउंट खुलवाकर व कूटकरित दस्तावेज तैयार कर पंजाब नेशनल बैंक की इकबालपुर शाखा से वर्ष 2008 से वर्ष 2020 तक कोप लोन लिये गए जिसकी संबंधित व्यक्तियों (किसान एवं मजदूर) को खबर ही नही थी।

*बैंक नोटिस से मचा हड़कंप-*

लोन की किस्त जमा न होने पर पंजाब नेशनल बैंक द्वारा संबंधित के नाम पर नोटिस जारी किए गए। सीधे सरल तरीके से अपना जीवनयापन कर रहे किसानों एवं मजदूरों को जब बैंक नोटिस मिला तो पूछताछ करने पर उन्हे इस जालसाजी का पता चला। उनके लिए ये किसी सदमें से कम न था।

*चौकी प्रभारी ने दर्ज कराया मुकदमा-*

संबंधित प्रकरण का संज्ञान लेकर उच्चाधिकारीगण के आदेशानुसार तत्कालीन चौकी प्रभारी इकबालपुर उ०नि० मोहन कठैत द्वारा शुगर मिल प्रबंधक व तत्कालीन बैंक मैनेजर पी.एन.बी. इकबालपुर के विरुद्ध दिनांक-19.04.2021 को थाना झबरेडा में मु.अ.सं. -144/2021 धारा- 420, 120B IPC में कायम किया गया था तथा विवेचना के दौरान धारा 467, 468, 471ipc की बढोत्तरी कीगई थी।

*C.B.C.I.D. को मिली विवेचना की जिम्मेदारी-*

उक्त मुकदमें की प्रारम्भिक विवेचना जनपद हरिद्वार में ही सम्पादित होने के पश्चात अग्रिम विवेचना आर्थिक अपराध शाखा (ई०ओ०डब्लू) सी०बी०सी०आई०डी० देहरादून में स्थानान्तरित हुई। वर्तमान विवेचक निरीक्षक वेद प्रकाश थपलियाल द्वारा 05 आरोपियों के 55 C.R.P.C. के तहत नोटिस जारी किए गये थे।

*झबरेड़ा पुलिस ने 02 आरोपी दबोचे-*

विधिक कार्यवाही के क्रम में थाना झबरेड़ा पुलिस ने दिनांक 02.11.2024 को आरोपी उमेश शर्मा व पवन ढींगरा को हिरासत में लिया गया है। दोनों आरोपियों को विवेचक द्वारा मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

तत्कालीन बैंक मैनेजर सहित 03 अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

थाना झबरेड़ा पुलिस की इस ठोस कार्रवाई पर स्थानीय क्षेत्रवासियों, विशेष कर किसानों में, खुशी की लहर है।

*पकड़े गए आरोपितों का विवरण-*

01. पवन ढींगरा पुत्र बलदेव राज ढीगरा (तत्कालीन केन मैनेजर शुगर मिल इकबालपुर) पवन ढींगरा वर्तमान में केन मैनेजर लक्सर शुगर मिल में तैनात है/था।

02. उमेश शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा (तत्कालीन एकाउंट मैनेजर शुगर मिल इकबालपुर) उमेश शर्मा वर्तमान में शाकुम्भरी शुगर मिल, बेहट में एकाउंट मैनेजर के पद पर है/था।

*पुलिस टीम-*

01. निरीक्षक वी.पी. थपलियाल (C.B.C.I.D. देहरादून)

02. थानाध्यक्ष झबरेडा अंकुर शर्मा

03. उ०नि० नितिन बिष्ट (चौकी प्रभारी इकबालपुर)

04. हे०का० रामवीर सिंह

05. रिक्रूट आरक्षी मनीष

  • Related Posts

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    * हरिद्वार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित * उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारों और सूचना अधिकारियों को…

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    एमसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रोबोटिक्स और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, एआई और तकनीक के मॉडल बने आकर्षण का केंद्र हरिद्वार। रोबोटिक्स के मॉडल, विज्ञान के प्रयोग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 3 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 5 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 5 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 12 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 8 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 13 views