हरिद्वार में कर्तव्य संस्था द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव में विधि विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित हुई

हरिद्वार स्थित भाटिया भवन में कर्तव्य संस्था द्वारा 12वां श्री गणपति महोत्सव में प्रथम दिन विधि विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश जी की विधिवत स्थापना से हुई, जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पदम् सिंह द्वारा संपन्न किया गया। पदम् सिंह ने भगवान गणेश को सिद्धिविनायक बताते हुए कहा कि जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा और लगन से उनकी पूजा करता है, उसके कार्य निश्चित रूप से सिद्ध होते हैं।

संस्था अध्यक्ष मनोज मंत्री ने पदम् सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें अरुण प्रकाश राघव, भारत अरोड़ा, राकेश भाटिया, अनुराग मिश्र, सचिन परमार, अरुण कुमार, अर्जुन सिंह, विजय फौजी, कन्हैया लाल, विनोद रावत, नेतराम लोधी तथा आदित्य बर्थवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया और भगवान गणेश जी से सुख, समृद्धि और विघ्न विनाश की कामना की। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए संस्था की सराहना की गई।

  • Related Posts

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    पहले 200 रुपये का स्मारक सिक्का, अब डाक टिकट से भारत सरकार ने दी संत परंपरा को राष्ट्रीय श्रद्धांजलि हरिद्वार। पूज्य माता हासी देवी जी के 200वें जन्मोत्सव वर्ष के…

    स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष

    यूपीसीएल पर भड़के जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर, बोले- जबरन मीटर लगाए तो हाईकोर्ट तक जाएंगे हरिद्वार। शिवालिक क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने वाले एक व्यापारी पर यूपीसीएल की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 3 views

    स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 4 views

    श्रवणनाथ बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, व्यापारियों ने जताया एकजुटता का संकल्प

    • By Admin
    • July 10, 2026
    • 6 views

    निर्मोही अखाड़े का मौजूदा अखाड़ा परिषद को समर्थन

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 6 views

    एसएमजेएन कॉलेज में प्रवेश शुरू, बीकॉम की कटऑफ 76 प्रतिशत

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 10 views

    देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए हरकी पैड़ी सुभाष घाट पर हुआ सुंदरकांड पाठ

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 9 views