हरिद्वार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन द्वारा 3 अगस्त से 10 अगस्त तक सीनियर सिटीजन के लिए लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

हरिद्वार। हड्डी और जोड़ की बीमारियों से परेशान वरिष्ठ नागरिकों के लिए हरिद्वार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन की ओर से आगामी 5 अगस्त को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर रानीपुर मोड़ स्थित सिटी हॉस्पिटल में आयोजित होगा, जिसमें 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों की हड्डी और जोड़ से जुड़ी समग्र जांच की जाएगी। हरिद्वार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुमंतु विरमानी ने बताया कि संगठन की ओर से देशभर में हड्डी एवं जोड़ स्वास्थ्य सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में अलग-अलग स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उनके संगठन में जुड़े 14 डॉक्टरों द्वारा शिविर में सीनियर सिटीजन को मुफ्त परामर्श और जांच की सुविधा दी जाएगी, ताकि बुजुर्ग समय रहते अपनी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान करा सकें। डॉ. विरमानी ने बताया कि बढ़ती उम्र में हड्डियों के कमजोर होने, जोड़ों में दर्द, गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में शुरुआती जांच और परामर्श से इन समस्याओं को नियंत्रित किया जा सकता है। शिविर में उनके साथ अनुभवी चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी, जो रोगियों को उचित मार्गदर्शन देगी।

डॉक्टर सुमंतु विरमानी ने बताया कि 4अगस्त को

डॉ. आर. के. सिंघल, दक्ष बालाजी ऑर्थो अस्पताल,5अगस्त को

डॉ. सुमंतु विरमानी, सिटी अस्पताल + बीएमडी कैंप

डॉ. अनंत जैन, हंससी फाउंडेशन

डॉ. चिराग वडे़रा, वडे़रा नर्सिंग होम, हरिद्वार,6अगस्त को

डॉ. साई रेड्डी, आर.के.एम.एस., खड़खड़ी

डॉ. आदित्य मणि गुप्ता,सी राजा राम अस्पताल,7अगस्त को

डॉ. दीपक कुमार,सी एच.एम.एस. अस्पताल, सती कुंड,8अगस्त को

डॉ. विमल कुमार, आशीर्वाद अस्पताल,9अगस्त को

डॉ. प्रेम लूथरा, लूथरा नर्सिंग होम

डॉ. हिमांशु त्यागी, हिमांशुसी कृति अस्पताल 10 अगस्त को

डॉ. मौसाम, जयाx मैक्सवेल

और

डॉ. अभिषेक राय, स्वामी भुमानंद अस्पताल लगेगा निःशुल्क शिविर।

 

 

—

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 13 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 19 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 23 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 21 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 20 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 25 views