सूबे में किडनी मरीजो के लिये निःशुल्क डायलिसिस सुविधा: डॉ. धन सिंह रावत

*तीन हजार मरीजों ने उठाया लाभ, 2.88 लाख बार किया डायलिसिस*

देहरादून, 15 अप्रैल 2025

सूबे में विगत तीन वर्षों में तीन हजार से अधिक किडनी रोगियों ने निःशुल्क डायलिसिस का लाभ उठाया है। इन मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस योजना के तहत 2.88 लाख से अधिक बार सफलतापूर्वक डायलिसिस कराया गया है। किडनी से संबंधित रोगों के निदान के लिये प्रदेशभर के विभिन्न सरकारी चिकित्सालयों एवं राजकीय मेडिकल कॉलेजों में डायलिसिस केन्द्र स्थापित किये गये हैं जहां पर 166 डायलिसिस मशीनों के माध्यम से प्रतिदिन रोगियों का उपचार किया जा रहा है।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार को लेकर निरंतर प्रयासरत है ताकि आम लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हो सके। इसी कड़ी में राज्य सरकार के ठोस क्रियान्वयन एवं मॉनिटिरिंग के चलते राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम का लाभ किड़नी मरीजों को मिल रहा है। डा. रावत ने बताया कि इस योजना के तहत विगत तीन वर्षों में प्रदेशभर में कुल 3053 किडनी मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस का लाभ पहुंचाया गया है। जिसमें गुर्दे के मरीजों को 2,87,366 बार डायलिसिस कराया गया है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों एवं मेडिकल कॉलेजों में 101 हीमो डायलिसिस मशीनों की सहायता 821 गुर्दे के रोगियों को 78773 डायलिसिस उपचार की सुविधा प्रदान की गई, साथ ही 17 मरीजों का पैरिटोनियल डायलिसिस कराया गया। इसी प्रकार वर्ष 2023-24 में 129 हीमो डायलिसिस मशीनों की सहायता से 984 किडनी मरीजों को 95248 बार डायलिसिस कराया गया साथ ही 26 पैरिटोनियल डायलिसिस मरीजों को भी उपचार प्रदान किया गया। जबकि वित्तीष वर्ष 2024-25 में कुल 166 हीमों डायलिसिस मशीनों के माध्यम से 1174 गुर्दे के रोगियों को 113345 बार निःशुल्क डायलिसिस कराया गया, इसी प्रकार इस वित्तीय वर्ष में 31 पैरिटोनियल डायलिसिस मरीजों को भी उपचार प्रदान किया गया। डा. रावत ने बताया कि किडनी रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिये सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में 06 नये डायलिसिस केन्द्र खोलने का निर्णय लिया है। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरीनाग पिथौरागढ़, जिला अस्पताल बौराड़ी टिहरी, गोविंद सिंह महर राजकीय चिकित्सालय रानीखेत अल्मोड़ा, उप जिला चिकित्सालय मसूरी देहरादून तथा उप जिला चिकित्सालय काशीपुर ऊधमसिंह नगर शामिल है।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 3 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 9 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 8 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 16 views