बीआरपी-सीआरपी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरूः डॉ. धन सिंह रावत

*आवेदन पत्र में संशोधन को सप्ताहभर खुला रहेगा प्रयाग पोर्टल*

*कहा, रिक्त 955 पदों पर जनपदवार मैरिट के आधार पर होगी भर्ती*

देहरादून, 15 अप्रैल 2025

सूबे में समग्र शिक्षा के अंतर्गत बीआरपी-सीआरपी की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रदेशभर में रिक्त कुल 955 पदों पर जनपदवार मैरिट तैयार कर अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। भर्ती के लिये आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के लिये रोजगार प्रयाग पोर्टल को पुनः एक सप्ताह के लिये खोल दिया है ताकि अभ्यर्थी मांगी गई समस्त शैक्षणिक जानकारी व कार्यअनुभव को ऑनलाइन अपलोड कर सके। जिसके आधार पर विभाग द्वारा अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार की जायेगी।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि समग्र शिक्षा के तहत बीआरपी-सीआरपी की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लम्बे समय से लटकी पड़ी इस भर्ती को शुरू करने के लिये कौशल विकास एवं सेवायोजना विभाग से पत्राचार किया गया, जिसके उपरांत सेवायोजना विभाग द्वारा प्रयाग पोर्टल के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों का समाधान करते हुये शासनादेश में आंशिक संशोधन किया गया है। अब संशोधित शासनादेश के तहत भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न की जायेगी। जिसके तहत प्रयाग पोर्टल पर आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों की जनपदवार मैरिट तैयार कर चयन किया जायेगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा संशोधित शासनादेश के अनुसार पोर्टल को अपडेट करने हेतु सेवायोजना विभाग से पत्राचार किया गया ताकि भर्ती प्रक्रिया से पूर्व शासनादेश में वर्णित समस्त बिन्दुओं के अनुरूप पोर्टल को अपडेट किया जा सके।

एपीडी समग्र शिक्षा कुलदीप गैरोला ने बताया कि विभाग द्वारा रोजगार प्रयाग पोर्टल को 15 अप्रैल से एक सप्ताह तक खोलने हेतु पत्र भेजा जा चुका है ताकि जिन अभ्यर्थियों द्वारा पूर्व में पोर्टल पर समस्त सूचनाएं अंकित नहीं की हैं उनको एक मौका दिया जा सके। इस सम्बंध में उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि जिन्होंने प्रयाग पोर्टल पर अपने शैक्षणिक एवं कार्यनुभव संबंधी सूचनाएं अंकित नहीं की है वह एक बार पुनः पोर्टल पर जाकर अपनी डिटेल अपडेट कर सकते हैं ताकि यथाशीघ्र अभ्यर्थियों की मैरिट सूची तैयार कर चयन प्रक्रिया कराई जा सके।

*बयान*

प्रदेश में बीआरपी-सीआरपी के रिक्त 955 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों का समाधान करने के उपरांत पुनः भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसको दो सप्ताह के भीतर सम्पन्न करा लिया जायेगा। – *डॉ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।*

  • Related Posts

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    शासन ने आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग के माध्यम से किया नामांकन, समर्थकों ने गर्मजोशी से किया स्वागत, बधाई देने वालों का लगा तांता हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए)…

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी का बड़ा फैसला, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं सचिव डॉ. रविंद्र पुरी बोले- पद मिलने के बाद अखाड़े के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हरिद्वार। महामंडलेश्वर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 4 views

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 6 views

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 22 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 28 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 12 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 13 views