साईं संस्कार विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

हरिद्वार 25 दिसंबर 2025

हरिद्वार में गुरुवार को ऋषिकुल आयुर्वेद विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में साईं संस्कार विद्यालय में 25 दिसंबर 2025 को वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े ही भव्य और उत्साहपूर्ण ढंग से किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुई। मुख्य अतिथि एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य सुनील कुमार बत्रा ने विधिवत रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना अरोड़ा सहित अन्य गणमान्य अतिथि, शिक्षकगण और अभिभावक उपस्थित थे।

वार्षिकोत्सव का मुख्य आकर्षण छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। छोटे-छोटे कलाकारों ने मनमोहक नृत्य, मधुर गीत, रोचक नाटक और प्रभावशाली योग प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न भारतीय संस्कृति को दर्शाने वाले नृत्यों में राजस्थानी, पंजाबी और क्लासिकल डांस की झलकियां देखते ही बनती थीं। योग प्रदर्शन में छात्रों ने कठिन आसनों को बड़ी कुशलता से प्रस्तुत किया, जो उनकी शारीरिक फिटनेस और अनुशासन का प्रतीक था। दर्शक दीर्घा से तालियों की गड़गड़ाहट लगातार गूंजती रही। इन प्रस्तुतियों ने न केवल छात्रों की प्रतिभा को उजागर किया, बल्कि उनकी सृजनात्मकता और आत्मविश्वास को भी प्रदर्शित किया।

प्रधानाचार्या सपना अरोड़ा ने अपने संबोधन में छात्रों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों के निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्य अतिथि सुनील कुमार बत्रा ने छात्रों को संबोधित कर कहा कि सफलता का मूल मंत्र मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे अपने सपनों को पंख दें और देश का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्या ने विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और मेडल प्रदान किए। पुरस्कार वितरण के दौरान मंच पर खुशी का माहौल था और विजेताओं के चेहरे पर गर्व की चमक साफ झलक रही थी।

इस भव्य वार्षिकोत्सव के सफल आयोजन के अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्री पंकज अरोड़ा आप सभी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।

सबसे पहले मैं हमारे मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करता हूँ,जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय निकालकर हमें मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान की। आपका सान्निध्य हमारे लिए गौरव की बात है।

मैं विशिष्ट अतिथियों का भी हार्दिक धन्यवाद करता जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

वार्षिकोत्सव का समापन राष्ट्रगान से हुआ। यह आयोजन सभी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और स्मरणीय रहा। विद्यालय के इस सफल आयोजन में शिक्षिकाओं रीना, हरप्रीत, हिमानी तथा शिक्षकों अंकुर, अंकित, हरीश और समस्त सह-शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

काजल ,रिद्धि,नीतिका,नेहा, शीतल, अनन्या शर्मा, शाहील हनी, मीना,दीक्षिका,दिव्यांश,वंश, अर्णव कुमार,सृष्टि,वेदिका,दक्ष,गर्वित आदि ने दी प्रस्तुति।

  • Related Posts

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    * हरिद्वार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित * उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारों और सूचना अधिकारियों को…

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    एमसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रोबोटिक्स और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, एआई और तकनीक के मॉडल बने आकर्षण का केंद्र हरिद्वार। रोबोटिक्स के मॉडल, विज्ञान के प्रयोग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 3 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 5 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 5 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 12 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 8 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 13 views