सभी बैंकर्स करें आरबीआई की गाइडलाइन का अनुपालन। डीएम

*जनपद में कोई भी बैंकर न बनाए अपने-नियम कानून।डीएम*

*किसानों और कमजोर वर्ग को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराये ऋण। डीएम*

हरिद्वार 20 जून, 2025- जनपद में किसानों और कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में बैंकर्स जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलआरसी) की बैठक लेते हुए दिये।

जिलाधिकारी ने सभी बैंकर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद का ऋण-जमानुपात बढ़ाया जाये और सभी बैंकर्स किसानों कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को विशेष प्राथमिकता के आधार पर सकारात्मक सोच के साथ ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि आगामी बैठकों में बैंको के शीर्ष अधिकारी ऋण आवेदन पत्रों की सम्पूर्ण जानकारियों सहित स्वयं प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने सभी बैंकर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में कोई भी एटीएम खराब हो तो उसे कांवड़ यात्रा से पहले सही करा लिया जाये, कोई भी एटीएम खराब होने की सूचना मिलती है तो सम्बन्धित बैंकर्स के खिलाफ नियमानुसा सख्ती से कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने राष्ट्रीय स्तर से कम ऋण जमानुपात वाले बैंकर्स पर नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिये कि आकंाक्षी जनपद की संभावनाओं के अनुरूप स्वरोजगार के इच्छुक व्यक्तियों को ऋण उपलब्ध कराते हुए अगली बैठक तक ऋण जमा अनुपात 40 प्रतिशत से ऊपर करने के निर्देश दिए। उन्होेंने वार्षिक ऋण जमा योजना की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि साइट पर सही व सटीक डाटा उपलोड हो और उसमें कोई भी गड़बड़ी न हो व सभी बैंकर्स सतर्क रहें।

जिलाधिकारी ने लीज के तालाब पर मत्स्य पालन कर रहे व्यक्तियों को कुछ बैंकर्स द्वारा ऋण उपलब्ध न कराने पर सख्त नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बैंकर्स को हिदायत देते हुए कहा कि सभी बैंकर्स ऋण मुहैया कराने में आरबीआई की गाइड लाइन का अनुपालन करना सुनिश्चित करें, कोई भी बैंकर जनपद में अपने नियम कानून न बनाये। उन्होंने सभी बैंकर्स को स्पष्ट निर्देश दिये कि तालाब लीज पर लेकर मत्स्य पालन कर रहे व्यक्तियों को भी प्राथमिकता के आधार पर ऋण उपलब्ध कराया जाये।

उन्होंने निर्देश दिये कि होम स्टे की फाइल को सतर्कता के साथ फाइलिंग करते हुए स्थलीय निरीक्षण भी करें, होम स्टे स्थानीय शैली में निर्मित हो। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि ऋण हेतु जो भी आवेदन आते हैे, उनको नियमानुसार पास करें यदि निरस्त होता है, निरस्तीकरण के कारणों का हलावा देते हुए सम्बन्धित के तुरंत अवगत करा दें, ताकि जनपद बेवजह परेशान न हों। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि बैंकों में आने वाले ग्राहकों के प्रति बैंकर्स स्वंय संवेदनशील रहें तथा अपने अधीनस्थों को भी संवेदनशील बनाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्यों को समयान्तर्गत पूरा किया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, परियोजना निर्देशक केएन तिवारी, रिजर्व बैंक एलडीओ धीरज अरोड़ा, एलडीएम संजय संत, नाबार्ड डीडीएम अखिलेश डबराल, मत्स्य अधिकारी गरिमा मिश्रा, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भण्डारी सहित सम्बन्धित बैंकर्स व अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

————-

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 13 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 19 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 23 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 21 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 20 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 25 views