सफल आयोजन पर किया टपकेश्वर महादेव और मां गंगा का पूजन

*खेल मंत्री रेखा आर्य ने मांगी थी खेलों से पहले मनौती, दिया था पहला निमंत्रण*

*देहरादून/हरिद्वार, 15 फरवरी*: 38 में राष्ट्रीय खेलों की सफल और भव्य आयोजन के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को टपकेश्वर महादेव और हर की पौड़ी पहुंचकर पूजा अर्चना की। उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता के लिए खेल शुरू होने से पहले दोनों धार्मिक स्थलों पर पूजा करके मनौती मांगी थी।

शनिवार सुबह सबसे पहले खेल मंत्री रेखा आर्या टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। वहां उन्होंने जलाभिषेक और आरती की। पूजा के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उन्होंने आयोजन से पहले टपकेश्वर महादेव को पहला निमंत्रण पत्र अर्पित करते हुए भोले का आशीर्वाद मांगा था। खेल मंत्री ने कहा कि उन्होंने ईश्वर से जितना मांगा था उससे कहीं बढ़कर आशीर्वाद मिला और हमारे खिलाड़ी इन खेलों में इतिहास बनाने में कामयाब रहे।

शाम के समय खेल मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार हर की पौड़ी पहुंची और गंगा आरती में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि मां गंगा ने राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन की चुनौती रूपी भवसागर से देवभूमि की नैया को पार लगाया है। उन्होंने कहा मां गंगा के आशीर्वाद से ही सब कुछ निर्विघ्न और सफल रूप से संपन्न हो सका।

  • Related Posts

    सरस्वती शिशु मंदिर मायापुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित, मेयर किरण जैसल ने किया सम्मानित

    हरिद्वार, 30 मार्च। श्री तुलाराम गोपाल दास मित्तल सरस्वती शिशु मंदिर, मायापुर हरिद्वार में सोमवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि…

    स्वामी रामानुज सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

    संत समाज ने चादर विधि कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक सनातन धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाएंगे महामंडलेश्वर स्वामी रामानुज सरस्वती-श्रीमहंत रविंद्रपुरी सनातन को मजबूत करने में संतों की बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरस्वती शिशु मंदिर मायापुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित, मेयर किरण जैसल ने किया सम्मानित

    • By Admin
    • March 30, 2026
    • 3 views

    स्वामी रामानुज सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

    • By Admin
    • March 30, 2026
    • 3 views

    धर्मेंद्र चौधरी दूसरी चुने गए हरिद्वार प्रेस क्लब के अध्यक्ष, शांतिपूर्ण संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया

    • By Admin
    • March 29, 2026
    • 3 views

    भाजयुमो के जिला मंत्री बनने पर अर्श नैय्यर का स्वागत

    • By Admin
    • March 25, 2026
    • 3 views

    संकल्प से सिद्धि की ओर मजबूत कदम बन रहा निक्षय मित्र योजना: श्री महंत डॉ. रविन्द्र पुरी  

    • By Admin
    • March 24, 2026
    • 6 views

    कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने लिया स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज का आशीर्वाद

    • By Admin
    • March 24, 2026
    • 8 views