सफल आयोजन पर किया टपकेश्वर महादेव और मां गंगा का पूजन

*खेल मंत्री रेखा आर्य ने मांगी थी खेलों से पहले मनौती, दिया था पहला निमंत्रण*

*देहरादून/हरिद्वार, 15 फरवरी*: 38 में राष्ट्रीय खेलों की सफल और भव्य आयोजन के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को टपकेश्वर महादेव और हर की पौड़ी पहुंचकर पूजा अर्चना की। उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता के लिए खेल शुरू होने से पहले दोनों धार्मिक स्थलों पर पूजा करके मनौती मांगी थी।

शनिवार सुबह सबसे पहले खेल मंत्री रेखा आर्या टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। वहां उन्होंने जलाभिषेक और आरती की। पूजा के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उन्होंने आयोजन से पहले टपकेश्वर महादेव को पहला निमंत्रण पत्र अर्पित करते हुए भोले का आशीर्वाद मांगा था। खेल मंत्री ने कहा कि उन्होंने ईश्वर से जितना मांगा था उससे कहीं बढ़कर आशीर्वाद मिला और हमारे खिलाड़ी इन खेलों में इतिहास बनाने में कामयाब रहे।

शाम के समय खेल मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार हर की पौड़ी पहुंची और गंगा आरती में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि मां गंगा ने राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन की चुनौती रूपी भवसागर से देवभूमि की नैया को पार लगाया है। उन्होंने कहा मां गंगा के आशीर्वाद से ही सब कुछ निर्विघ्न और सफल रूप से संपन्न हो सका।

  • Related Posts

    25वीं उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं

    हरिद्वार, उत्तराखंड के गौरवशाली 25वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने प्रदेशवासियों को…

    राज्य आंदोलनकारी और उनके आश्रितों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा

    *उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजन सम्मानित* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून स्थित शहीद स्थल कचहरी परिसर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    25वीं उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • November 8, 2025
    • 3 views

    राज्य आंदोलनकारी और उनके आश्रितों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा

    • By Admin
    • November 8, 2025
    • 4 views

    पहाड़–मैदान विवाद पर श्रीमहंत डॉक्टर रविंद्र पुरी महाराज ने जताई चिंता, कहा—“सब उत्तराखंडी हैं, एकता बनाए रखें”

    • By Admin
    • November 8, 2025
    • 6 views

    रजत जयंती वर्ष में हासिल की उपलब्धि महत्वपूर्ण 

    • By Admin
    • November 7, 2025
    • 6 views

    उत्तराखंड सतत विकास की ओर बढ़ने वाला मजबूत वट वृक्ष: प्रो बत्रा  

    • By Admin
    • November 6, 2025
    • 4 views

    राज्य स्थापना की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ का उद्घाटन “उत्तराखंड की पहचान है* *वीरता और समर्पण से -मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • November 6, 2025
    • 6 views