संयुक्त-निदेशक उच्च शिक्षा द्वारा किया गया महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण

हरिद्वार 04 जून, 2025

प्रो. ए.एस. उनियाल, संयुक्त-निदेशक, उच्च शिक्षा , डॉ ममता डंयोडी नैथानी उप-निदेशक, एवं डॉ प्रमोद डोबरियाल सहायक निदेशक

उच्च शिक्षा द्वारा आज श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, बादशाही थौल टिहरी द्वारा आयोजित स्नातक व स्नातकोत्तर की परीक्षाओं, विश्वविद्यालय के मूल्याकंन केन्द्र व संग्रहण केन्द्र के सम्बन्ध में विभिन्न महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने महाविद्यालयों के स्ट्रांग रूम,मुख्य परीक्षा नियंत्रण कक्ष व परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर प्रो. ए.एस. उनियाल, संयुक्त-निदेशक, उच्च शिक्षा ने कहा कि महाविद्यालय प्रबन्धन द्वारा एस.एम.जे.एन. कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं उपलब्ध हैं। उन्होंने महाविद्यालय में लागू किये गये ड्रेस कोड की सराहना करते हुए कहा कि महाविद्यालय परिसर, अध्यापन/परीक्षा कक्षों में लगाये गये सीसीटीवी कैमरे इसका प्रमाण हैं कि महाविद्यालय में समस्त परीक्षा शुचिता के साथ सम्पन्न करायी जा रही हैं।

डॉ ममता डंयोडी उप -निदेशक, उच्च शिक्षा ने कहा कि इस कारण से विश्वविद्यालय द्वारा एस.एम.जे.एन. कॉलेज को निरन्तर मूल्याकंन केन्द्र व संग्रहण केन्द्र बनाया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्य परीक्षा प्रभारी डॉ मन मोहन गुप्ता, सह परीक्षा प्रभारी प्रो. जगदीश चन्द्र आर्य, डॉ संजय कुमार माहेश्वरी, डॉ नलिनी जैन, विनय थपलियाल, डॉ सुषमा नयाल , चिकित्सक डॉ प्रदीप त्यागी आदि उपस्थित रहे।

इससे पश्चात निरीक्षण दल द्वारा राजकीय कॉलेज भूपतवाला, चमन लाल महाविद्यालय, लण्ढौरा व राजकीय पीजी कॉलेज , लक्सर का भी निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक सुविधाएं तथा व्यवस्थाओं को दुरुस्त पाया । इस दौरान उन्होंने सभी प्राचार्यों ,प्राध्यापकों एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये ।

  • Related Posts

    गंगोत्री धाम के पहले भोग प्रसाद के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रैक रवाना किया

    हरिद्वार। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगोत्री धाम के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रक रवाना किया गया। चरण पादुका…

    भाजपा नेता विनोद मिश्रा की पुत्री व भतीजी ने सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम

    हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद मिश्रा की पुत्री यश्या मिश्रा और भतीजी परी मिश्रा ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर परिवार और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगोत्री धाम के पहले भोग प्रसाद के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रैक रवाना किया

    • By Admin
    • April 15, 2026
    • 3 views

    भाजपा नेता विनोद मिश्रा की पुत्री व भतीजी ने सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम

    • By Admin
    • April 15, 2026
    • 5 views

    विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर वीआईपी घाट में गूंजा महामंत्र, 108 देशों में हुआ सीधा प्रसारण

    • By Admin
    • April 9, 2026
    • 6 views

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    • By Admin
    • April 5, 2026
    • 12 views

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 8 views

    स्वतंत्र पुरी धाम आश्रम में 38वाँ गुरु स्मृति महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 9 views