संत शदाणी देवस्थानम् में 10 अप्रैल को सिंध पाकिस्तान से 270 हिन्दू तीर्थ यात्रियों का जत्था पहुंचेगा

हरिद्वार।सप्त सरोवर स्थित 300 वर्ष प्राचीन संत शदाणी देवस्थानम् में 10अप्रैल को 270 पाकिस्तानी हिन्दू तीर्थ यात्रियों का जत्था पहुंचेगा। जहाँ ढोल शहनाई व फूल माला से उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा,

दरबार के सेवादार अमर लाल शदाणी ने बताया कि शदाणी पीठ के सातवें संत राजाराम साहिब के वार्षिक महोत्सव में भाग लेने के लिए 270 पाक हिन्दू श्रद्धालुओं का जत्था पहुंच रहा है।

पाकिस्तानी हिन्दू तीर्थ यात्री रायपुर छत्तीसगढ़, द्वारका पीठ गुजरात, माउंट आबू राजस्थान के दर्शन कर हरिद्वार पहुंचेगा

माँ गंगा के दर्शन करेंगे, अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति हेतु पिंड तर्पण व मंदिरों के दर्शन करेंगे।

शदाणी दरबार के वर्तमान पीठाधीश्वर संत युधिष्ठिर लाल महाराज के सानिध्य में हर वर्ष भारत मे उन्हें धार्मिक तीर्थ स्थलों के दर्शन करते हैं।

शदाणी दरबार के सेवादार अमर लाल ने बताया के हिन्दू तीर्थ यात्री 3 दिवसीय हरिद्वार यात्रा में 10 अप्रैल को संत शदाणी गंगा घाट पर गंगा पूजन, हवन यज्ञ, हर की पौड़ी पर गंगा आरती में भाग लेंगे

11 अप्रैल को सुबह 11 बजे से संत शदाणी देवस्थानम् मे पाकिस्तानी हिन्दू 1008 शिवलिंग बनाएंगे इस कार्यक्रम में हरिद्वार के संत गण व विशिष्ट अतिथि भी भाग लेंगे ,शाम 4 बजे महिलाएं कलश उठा कर भारत माता मंदिर होते हुए संत

शदाणी गंगा घाट पहुँचेगी जहां वह मां गंगा की आरती व श्रध्दालुओं द्वारा दीप दान किया जाएगा।

12 अप्रैल को पाक से आए हुए हिन्दू तीर्थ यात्री पतंजलि योगपीठ, और कनखल स्थित मंदिरों का दर्शन कर अमृतसर के लिए प्रस्थान करेगा।

  • Related Posts

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने रखा प्रस्ताव, संतों को उचित स्थान और व्यवस्था देने का किया आग्रह हरिद्वार। कुंभ-2027 में शाही स्नान की तैयारियों के बीच गुरु…

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    * हरिद्वार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित * उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारों और सूचना अधिकारियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 3 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 3 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 5 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 6 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 13 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 8 views