अपर सचिव, ग्राम्य विकास विभाग उत्तराखंड द्वारा सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण

दिनांक 08 अप्रैल 2025 को हरिद्वार जनपद के खानपुर विकासखंड अंतर्गत उजाला क्लस्टर स्तरीय स्वायत सहकारिता समिति द्वारा स्थापित सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट का भ्रमण सुश्री अनुराधा पाल, अपर सचिव, ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखंड सरकार द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी श्री वेदप्रकाश, ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान सुश्री अनुराधा पाल महोदया को यूनिट की स्थापना लागत, उत्पादन क्षमता, वर्तमान उत्पादन स्तर तथा संभावित लाभ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। डीपीएम श्री संजय सक्सेना द्वारा यूनिट की कार्यप्रणाली, मशीनों की उपयोगिता, उत्पाद विकास प्रक्रिया एवं विपणन रणनीतियों के बारे में विस्तृत जानकारी महोदया को दी गई।

सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट में क्लीनिंग, ग्रेडिंग, क्रशिंग, ड्रायिंग, पॉलिशिंग तथा पैकेजिंग हेतु उन्नत मशीनें स्थापित की गई हैं, जिनके माध्यम से स्थानीय महिला समूहों द्वारा गुणवत्तापूर्ण उत्पादन किया जा रहा है। अपर सचिव महोदया ने महिलाओं की सहभागिता और उनकी कार्यकुशलता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की इकाइयाँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने एवं महिला सशक्तिकरण को गति देने में अहम भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने सुझाव दिया कि उत्पादों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने हेतु ब्रांडिंग और मार्केट लिंकज पर विशेष ध्यान दिया जाए। अंत में, महोदया ने ग्रामोत्थान परियोजना की इस पहल को अन्य जनपदों में भी लागू करने की संभावना पर बल दिया।

  • Related Posts

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना आवश्यक: प्रो बत्रा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजी देवनगरी 13 अगस्त 2026 हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के…

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    डीएम-एसएसपी समेत अधिकारियों और कर्मचारियों का हुआ अभिनंदन, पर्यावरण मित्रों को भी मिला सम्मान हरिद्वार। श्रावण मास का कांवड़ मेला सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 3 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 7 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 7 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 7 views

    अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां

    • By Admin
    • August 12, 2026
    • 6 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान,अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी ने दी बधाई

    • By Admin
    • August 11, 2026
    • 6 views