श्री राम नाम के जाप से चिरंजीवी हनुमान को को सहजता से किया जाता है प्रसन्न : सुमित तिवारी 

श्री राम नाम विश्व बैंक समिति ने धूमधाम से मनाया हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव

हनुमान जी महाराज को 101 किलो बूंदी के लड्डुओं का लगाया भोग

हरिद्वार। श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के तत्वाधान में पूरे भारत में सभी शाखा कार्यालयों पर श्री हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि आज हर की पौड़ी से लेकर पूरे भारत में लगभग 275 कार्यालयों पर श्री हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव बड़ी श्रद्धा भावना के साथ राम नाम का संकीर्तन करते हुए मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भगवान बजरंगबली की आराधन से सभी प्रकार की आधी व्याधि से सहजता से छुटकारा पाया जाता है। रोग, रंग और द्वेष आसपास नहीं फटकते, भगवान अष्ट सिद्धि और नवनिधि के दाता है। उन्हें प्रसन्न करने के लिए ज्यादा से ज्यादा राम नाम का जप करें।

श्री तिवारी ने कहा कि इस कलियुग में भगवान महावीर चिरंजीवी है जिनकी कृपा प्राप्त करने के लिए सभी को राम नाम का सुमिरन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि सभी लोगों को राम नाम से जोड़ने के लिए बहुत ही जल्द राम नाम ऐप सभी को उपलब्ध होगा जिसमें सभी लोग अपने अपने इष्ट देवता (राम, कृष्ण, शिव और राधा) नाम का जाप कर सकेंगे।

उन्होंने आज संस्था के आश्रम और हर की पौड़ी मंदिर पर श्रद्धालुओं को 101 किलो बूंदी के लड्डू का प्रसाद बांटा और राम नाम का सुमिरन कराया।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    देशवासियों से अपील: अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचें, ईंधन की बचत करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें:अखाड़ा परिषद हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    नासिक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    • By Admin
    • May 14, 2026
    • 3 views

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 8 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 7 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 7 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 8 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 9 views