श्री देव सुमन विश्वविद्यालय का गौरव हैं पूर्व छात्र: प्रो डॉ एन के जोशी ,कुलपति

सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ पुरातन छात्र सम्मेलन

ऋषिकेश/ हरिद्वार 20 अगस्त 2025

पं0 ललित मोहन शर्मा परिसर, श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय में आज पुरातन छात्र सम्मेलन (Alumni Meet) का वर्चुअल माध्यम से सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश-विदेश में विभिन्न शीर्ष पदों पर कार्यरत पूर्व छात्रों का भव्य पुनर्मिलन हुआ, जिसमें अनुभवों के आदान-प्रदान ने विश्वविद्यालय के विकास की नई राहें प्रशस्त कीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो0 एन0के0 जोशी के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने पूर्व छात्रों को “विश्वविद्यालय का गौरव” बताते हुए कहा—
“यह सिर्फ एक मिलन समारोह नहीं, बल्कि स्मृतियों का उत्सव और श्री देव सुमन विश्वविद्यालय परिवार के पुनर्मिलन का पावन अवसर है। आप सभी हमारी पहचान हैं और हमारी उपलब्धियों के असली प्रतिनिधि हैं।”

उन्होंने गर्वपूर्वक उल्लेख किया कि विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र आज उद्यमिता, शिक्षा, विज्ञान, पत्रकारिता और प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं। कुलपति ने उनसे वर्तमान विद्यार्थियों के मार्गदर्शन और प्रेरणा स्रोत बनने का आह्वान भी किया।

साथ ही प्रो0 जोशी ने विश्वविद्यालय की प्रगति की जानकारी साझा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप नवाचारपूर्ण पाठ्यक्रम, अत्याधुनिक सुविधाएं और शोध-नवाचार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने भविष्य की यात्रा में पूर्व छात्रों के निरंतर सहयोग का आग्रह किया।

पुरातन छात्र संघ के सचिव प्रो0 सुरमान आर्य ने संघ की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला, जबकि संघ के उपाध्यक्ष प्रो0 सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि “पुरातन छात्र किसी भी संस्थान की आधारशिला एवं नींव के पत्थर होते हैं।उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ एन के जोशी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया ।
इसके बाद राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत पूर्व छात्र डॉ0 लक्ष्मी नारायण जोशी, श्री एन0के0 गोयल, प्रो0 गुलशन कुमार ढ़ींगरा, श्री अनिरुद्ध़ उनियाल, श्री सत्तेंद्र कुमार, श्री कृष्ण उप्रेती, प्रो0 आदेश कुमार, श्री राजेश अत्रे, डॉ0 राजपाल रावत, श्री मनोज कुमार और डॉ0 चेतन गौड़ ने अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ0 प्रीती खंडूरी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में परिसर की पुरातन छात्र समिति के डॉ0 शलिनी रावत, डॉ0 पुष्कर गौड़, डॉ0 जय प्रकाश कंसवाल, डॉ0 रीता खत्री और डॉ0 नीलाक्षी पांडे का विशेष योगदान रहा। अंत में परिसर निदेशक प्रो0 महाबीर सिंह रावत ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह सम्मेलन एक यादगार आयोजन साबित हुआ, जिसने न केवल पुरानी स्मृतियों को जीवंत किया बल्कि विश्वविद्यालय और उसके पूर्व छात्रों के बीच भविष्य के लिए मजबूत रिश्तों की नई नींव भी रखी

  • Related Posts

    गंगोत्री धाम के पहले भोग प्रसाद के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रैक रवाना किया

    हरिद्वार। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगोत्री धाम के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रक रवाना किया गया। चरण पादुका…

    भाजपा नेता विनोद मिश्रा की पुत्री व भतीजी ने सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम

    हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद मिश्रा की पुत्री यश्या मिश्रा और भतीजी परी मिश्रा ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर परिवार और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगोत्री धाम के पहले भोग प्रसाद के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रैक रवाना किया

    • By Admin
    • April 15, 2026
    • 5 views

    भाजपा नेता विनोद मिश्रा की पुत्री व भतीजी ने सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम

    • By Admin
    • April 15, 2026
    • 5 views

    विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर वीआईपी घाट में गूंजा महामंत्र, 108 देशों में हुआ सीधा प्रसारण

    • By Admin
    • April 9, 2026
    • 6 views

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    • By Admin
    • April 5, 2026
    • 13 views

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 11 views

    स्वतंत्र पुरी धाम आश्रम में 38वाँ गुरु स्मृति महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 9 views