श्री जी सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से संपन्न, राधा-कृष्ण की झांकियों और बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

हरिद्वार, 17 अगस्त। श्री जी सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में भीमगोड़ा स्थित श्री रामलीला भवन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बड़ी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय निवासी उपस्थित हुए।

इस शुभ अवसर पर भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय और बाहर से आए कलाकारों ने कृष्ण भक्ति में डूबे मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। ‘श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम’ जैसे भजनों पर श्रोता झूम उठे और पूरा माहौल भक्तिरस में रंग गया।

कार्यक्रम की सबसे आकर्षक झांकी राधा-कृष्ण के स्वरूपों की रही, जिसे देखकर लोग भाव-विभोर हो गए। सजीव झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और बच्चों ने श्रीकृष्ण के बाल रूप की झलकियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

स्थानीय स्कूलों के बच्चों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें नृत्य, गीत और नाट्य शामिल थे। इन प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु श्री जी सेवा ट्रस्ट द्वारा उन्हें स्कूल बैग और टिफिन देकर सम्मानित किया गया।

ट्रस्ट की संस्थापक दिव्या चौधरी ने कहा, “हमारा उद्देश्य सिर्फ धार्मिक आयोजनों तक सीमित नहीं, बल्कि बच्चों की शिक्षा और विकास में भी योगदान देना है। इस तरह के आयोजन हमारे सांस्कृतिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बनते हैं।”

ट्रस्ट के अध्यक्ष देवकी नंदन ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह प्रेम, सेवा और धर्म की शिक्षा देता है। “हमारी संस्कृति में श्रीकृष्ण का स्थान अत्यंत विशेष है, और इस परंपरा को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।”

महासचिव लखन लाल चौहान ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट भविष्य में भी इस तरह के आयोजन करता रहेगा।

वहीं उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल और सचिव अभिषेक गुप्ता ने कहा, “हम समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए हमेशा प्रयासरत हैं। इस आयोजन के माध्यम से उन्हें सम्मानित कर हम उनके मनोबल को बढ़ाना चाहते हैं।”

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक समरसता का भी संदेश लेकर आया।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष समित चौधरी,सोनिया मोहन, एड.गीता अदलखा,प्रशांत शर्मा,निमेश वर्मा,सीता देवी, हरी मोहन वर्मा,नीना मिश्रा,अंजुल मोहन,कनिका गुप्ता,आशीष गौतम,विनीत चौधरी,सुशील कंडवाल,सुमित मोहन,मोहित अग्रवाल, अनिरुद्ध चौहान आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 14 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 20 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 22 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 21 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 26 views