श्री कृष्णा व्यापार मंडल ने किया नवनिर्वाचित मेयर किरण जैसल एवं पार्षद विवेक भूषण विक्की का स्वागत

हरिद्वार, 30 जनवरी। श्री कृष्णा व्यापार मंडल के तत्वाधान में नवनिर्वाचित मेयर किरण जैसल एवं क्षेत्र के कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी विवेक भूषण विक्की का व्यापारियों ने फूलमाला एवं पटका पहनकर स्वागत किया। अग्रसेन मार्ग पुराना रानीपुर मोड़ स्थित एक होटल में स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। मेयर किरण जैसल एवं पार्षद विवेक भूषण विक्की का स्वागत करते हुए व्यापार मंडल के संयोजक अशोक अग्रवाल एवं रामगोपाल शर्मा ने कहा कि किरण जैसल की जीत से व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। शहर का विकास होगा और नगर निगम से संचालित योजनाओं का लाभ समान रूप से व्यापारियों को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेयर किरण जैसल राजनीतिक अनुभव रखती हैं। नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य प्रमुखता से होंगे। कॉरिडोर निर्माण में व्यापारियों के विचार विमर्श को भी प्रमुखता से रखा जाए। उसके बाद ही कॉरिडोर योजना लागू हो। अशोक अग्रवाल ने कहा कि कॉरिडोर को लेकर कई तरह की भ्रांतियां बनी हुई है। नवनियुक्त मेयर किरण जैसल अवश्य ही व्यापारियों की पीड़ा को समझने का काम करेंगी। मृदुल कौशिक एवं दीपक अग्रवाल ने कहा कि मेयर किरण जैसल नगर निगम क्षेत्र के चौमुखी विकास में अपना योगदान देगी। सफाई, बिजली, पानी, सड़क, पथ प्रकाश व्यवस्था को सुचारू रूप प्रदान करने में सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का निदान भी अवश्य किया जाए। वार्ड पार्षद विवेक भूषण विकी ऊर्जावान युवा है। जनहित की समस्याओं को हल करने में अपना योगदान देंगे। नवनिर्वाचित मेयर किरण जैसल ने कहा कि शहर का विकास करना और नगर निगम की सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सभी की सहभागिता से विकास योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। पार्षद विवेक भूषण विक्की ने कहा कि वार्ड का विकास करने के साथ वार्ड के लोगों को सुविधाएं दिलाने के लिए कार्य करेंगे। वार्ड की जनता ने जो विश्वास उन पर व्यक्त किया है। उस पर खरा उतरेंगे। इस दौरान डा.आरडी शर्मा, डा.के स्वरूप डा.संजय कपूर, विजय सैनी, कमल जोशी, विनीत वर्मा, आश,ु अंकित, कैश खुराना, डा,चंदेल, संदीप गोयल, संजय अग्रवाल, अंकित शर्मा, रवि जैसल, सुभाष चंद्र ने सभी व्यापारियों को सहयोग का आश्वासन दिया।

  • Related Posts

    रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली गोष्ठी को लेकर बैठक संपन्न हुई

    भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हरिद्वार पर आगामी 24 मई को रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली गोष्ठी को लेकर बैठक संपन्न हुई।…

    एक देश एक चुनाव से और अधिक सशक्त होगा लोकतंत्र – मुख्यमंत्री

    *संयुक्त संसदीय समिति की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मसूरी रोड स्थित एक होटल में “एक देश, एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली गोष्ठी को लेकर बैठक संपन्न हुई

    • By Admin
    • May 21, 2025
    • 4 views

    एक देश एक चुनाव से और अधिक सशक्त होगा लोकतंत्र – मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • May 21, 2025
    • 5 views

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर वन विभाग की ओर से एक हर रेंज में जलाशय बनाए 

    • By Admin
    • May 21, 2025
    • 4 views

    मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सीवर एवं पेयजल समस्याओं का निस्तारण शीघ्र करें विभाग: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

    • By Admin
    • May 21, 2025
    • 4 views

    मुख्यमंत्री ने एन.डी.आर.एफ के तृतीय पर्वतारोहण अभियान ‘शौर्य’ का किया फ्लैग ऑफ

    • By Admin
    • May 21, 2025
    • 4 views

    सीएम हेल्पलाइन – मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ताओं से पूछा आपका काम हुआ कि नहीं

    • By Admin
    • May 21, 2025
    • 4 views