श्री कृष्णा व्यापार मंडल ने किया नवनिर्वाचित मेयर किरण जैसल एवं पार्षद विवेक भूषण विक्की का स्वागत

हरिद्वार, 30 जनवरी। श्री कृष्णा व्यापार मंडल के तत्वाधान में नवनिर्वाचित मेयर किरण जैसल एवं क्षेत्र के कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी विवेक भूषण विक्की का व्यापारियों ने फूलमाला एवं पटका पहनकर स्वागत किया। अग्रसेन मार्ग पुराना रानीपुर मोड़ स्थित एक होटल में स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। मेयर किरण जैसल एवं पार्षद विवेक भूषण विक्की का स्वागत करते हुए व्यापार मंडल के संयोजक अशोक अग्रवाल एवं रामगोपाल शर्मा ने कहा कि किरण जैसल की जीत से व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। शहर का विकास होगा और नगर निगम से संचालित योजनाओं का लाभ समान रूप से व्यापारियों को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेयर किरण जैसल राजनीतिक अनुभव रखती हैं। नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य प्रमुखता से होंगे। कॉरिडोर निर्माण में व्यापारियों के विचार विमर्श को भी प्रमुखता से रखा जाए। उसके बाद ही कॉरिडोर योजना लागू हो। अशोक अग्रवाल ने कहा कि कॉरिडोर को लेकर कई तरह की भ्रांतियां बनी हुई है। नवनियुक्त मेयर किरण जैसल अवश्य ही व्यापारियों की पीड़ा को समझने का काम करेंगी। मृदुल कौशिक एवं दीपक अग्रवाल ने कहा कि मेयर किरण जैसल नगर निगम क्षेत्र के चौमुखी विकास में अपना योगदान देगी। सफाई, बिजली, पानी, सड़क, पथ प्रकाश व्यवस्था को सुचारू रूप प्रदान करने में सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का निदान भी अवश्य किया जाए। वार्ड पार्षद विवेक भूषण विकी ऊर्जावान युवा है। जनहित की समस्याओं को हल करने में अपना योगदान देंगे। नवनिर्वाचित मेयर किरण जैसल ने कहा कि शहर का विकास करना और नगर निगम की सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सभी की सहभागिता से विकास योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। पार्षद विवेक भूषण विक्की ने कहा कि वार्ड का विकास करने के साथ वार्ड के लोगों को सुविधाएं दिलाने के लिए कार्य करेंगे। वार्ड की जनता ने जो विश्वास उन पर व्यक्त किया है। उस पर खरा उतरेंगे। इस दौरान डा.आरडी शर्मा, डा.के स्वरूप डा.संजय कपूर, विजय सैनी, कमल जोशी, विनीत वर्मा, आश,ु अंकित, कैश खुराना, डा,चंदेल, संदीप गोयल, संजय अग्रवाल, अंकित शर्मा, रवि जैसल, सुभाष चंद्र ने सभी व्यापारियों को सहयोग का आश्वासन दिया।

  • Related Posts

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान,अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी ने दी बधाई

    सनातन परंपरा और प्रशासन के समन्वय से सफल हुआ मेला : श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी हरिद्वार। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद मंगलवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी…

    युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    धर्म, समाज और राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाएगे — पंडित अधीर कौशिक हरिद्वार, 9 अगस्त। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान,अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी ने दी बधाई

    • By Admin
    • August 11, 2026
    • 3 views

    युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    • By Admin
    • August 9, 2026
    • 4 views

    हरिद्वार में संतों के खिलाफ वायरल वीडियो पर अखाड़ा परिषद ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की चेतावनी दी

    • By Admin
    • August 9, 2026
    • 9 views

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    • By Admin
    • August 8, 2026
    • 5 views

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 10 views

    कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 13 views