श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने अग्निकांड के पीड़ितों को दिया राशन व नकद सहायता

हरिद्वार, 13 अक्तूबर। रविवार दोपहर चंडीघाट चौकी के पीछे बनी झुग्गी झोपड़ियों में आग लग गयी। आग लगने से कई झोपडियां पूरी तरह जल गयी। झोंपड़ियों में रखा खाने पीने का सामान, कपड़े आदि जरूरत का सारा सामान भी जल गया। गनीमत रही कि आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर पहुंची पुलिस व अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना पर अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी चंडीघाट पहुंचे और आग लगने से प्रभावित हुए 17 पीड़ित परिवारों को 7-7 हजार रूपए, आटा, दाल, चावल, तेल, साबुन, नमक, मसाले आदि खाने पीने का सामान दिया। इस दौरान श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि झुग्गी झोंपड़ी में रह रहे निर्धन परिवारों का काफी नुकसान हुआ है। परिवारों को मदद के तौर पर नकद राशि और राशन उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने प्रशासन से भी पीड़ित परिवारों को सहायता देने की मांग की। साथ ही अन्य संस्थाओं व सक्षम लोगों से भी पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया।

  • Related Posts

    श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति रस की अविरल धारा, साध्वी समाहिता दीदी ने कराया अमृतमय श्रवण

    हरिद्वार, उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित संत शदाणी देस्थानम् में आयोजित तीन दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। कथा व्यास साध्वी समाहिता…

    जापान की साध्वी योगमाता सत्यप्रेम गिरी बनी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर

    पूरी दुनिया के लोग अपना रहे सनातन संस्कृति-श्रीमहंत रविंद्रपुरी विश्व समुदाय को नई दिशा दे रही भारतीय ऋषि परंपरा-स्वामी बालकानंद गिरी सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में योगदान करेंगी-महामंडलेश्वर योगमाता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति रस की अविरल धारा, साध्वी समाहिता दीदी ने कराया अमृतमय श्रवण

    • By Admin
    • June 17, 2026
    • 3 views

    जापान की साध्वी योगमाता सत्यप्रेम गिरी बनी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 3 views

    श्रीमद्भागवत कथा के शुभारम्भ पर गूंजे भक्ति के स्वर, विश्व शांति के लिए होगा विशेष यज्ञ

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 5 views

    एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

    • By Admin
    • June 15, 2026
    • 4 views

    श्री साई शिव गंगा धाम में 5210 किलो वजन के पारदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 17 जून को, सीएम धामी सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

    • By Admin
    • June 15, 2026
    • 7 views

    14 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (नैन) ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By Admin
    • June 14, 2026
    • 5 views