शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक प्रक्रियाओं के लिये भी अत्यन्त आवश्यक है खेल: श्री महन्त रविन्द्र पुरी ​

जसपाल राणा इंस्टीट्यूट में लहराया एस.एम.जे.एन. के खिलाड़ियों का परचम

लम्बी कूद व ट्रिपल जम्प में खुशहाल ने जीता गोल्ड मैडिल

​हरिद्वार 13 नवम्बर, 2024 । जसपाल राणा इंस्टीटयूट, देहरादून द्वारा दिनांक 11 व 12 नवम्बर, 2024 को आयोजित अन्र्तमहाविद्यालयीय एथलेक्टिस प्रतियोगिता में एस.एम.जे.एन. काॅलेज के खिलाड़ियों ने जमकर पदक प्राप्त किये। बी.काॅम. प्रथम सेमेस्टर के छात्रा खुशहाल ने लम्बी कूद, ट्रिपल जम्प व रिले दौड़ 4ग्र100 में सिल्वर पदक प्राप्त किया। हेमर थ्रो में बी.काॅम. पंचम सेमेस्टर के छात्र प्रांजल ने स्वर्ण पदक व बी.काॅम. पंचम सेमेस्टर के छात्र अमन ने सिल्वर पदक प्राप्त किया।

​बी.ए. तृतीय सेमेस्टर के छात्र आलोक, बी.काॅम. पंचम सेमेस्टर के छात्रा सिद्धार्थ, जाॅनी ने रिले दौड़ 4ग्र100 में सिल्वर पदक प्राप्त किया। बी.काॅम. तृतीय सेमेस्टर के छात्र पार्थ ने शाॅटपुट में सिल्वर पदक, बी.काॅम. पंचम के छात्रा औजस ने हाई जम्प में सिल्वर, बी.ए. पंचम की छात्रा पूजा ने ट्रिपल जम्प में सिल्वर, बी.ए. प्रथम की छात्रा संजना ने लम्बी कूद में कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं महाविद्यालय की बी.एससी. पंचम सेमेस्टर की छात्रा कु. अपराजिता ने काव्य लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आज महाविद्यालय पहुंचने पर समस्त विजेता छात्र-छात्राओं का प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा तथा खेलकूद समिति द्वारा स्वागत किया गया।

​इस अवसर पर काॅलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री महन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज ने विजेता खिलाड़ियांे को आशीर्वाद प्रदान किया। इस प्रकार की खेलकूद प्रतिभाओं का जनपद एवं महाविद्यालय में विकसित होना अत्यन्त हर्ष का विषय है। श्री महन्त ने कहा कि खेल से एक ओर शरीर स्वस्थ रहता है वहीं दूसरी ओर प्रतियोगिता तथा संघर्ष की भावना, सामूहिक जिम्मेदारी सहयोग, अनुशासन की भावना का कोषागार भी खेलो के माध्यम से ही विकसित होता है। उन्होंने कहा कि कोई भी खेल खेलना शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक प्रक्रियाओं के लिये भी अत्यन्त आवश्यक है। 

​काॅलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने समस्त खिलाड़ियों को अपनी शुभकामना देते हुए कहा कि छात्र जीवन के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद का भी बड़ा महत्व है। टीम भावना से खेलने पर यह सामूहिक प्रयासों के तहत अन्ततः विजयश्री को प्राप्त करती है। इससे समाज में संयुक्त रूप से कार्य करने की प्रवृत्ति को प्रोत्साहन मिलता है। प्रो. बत्रा ने खेलकूद समिति के विनय थपलियाल, डाॅ. सुषमा नयाल, विशेष रुप से खेलकूद छात्र प्रशिक्षक संदीप कुमार व छात्रा प्रशिक्षक कु. रंजीता की भूरि-भूरि प्रंशसा की।

​इससे पूर्व समस्त खिलाड़ियों तथा खेलकूद प्रशिक्षकों का श्री महन्त रविन्द्र पुरी द्वारा शाॅल भेंट व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

​इस अवसर पर मुख्य रुप से प्रो. जगदीश चन्द्र आर्य, डाॅ. मनोज सोही, डाॅ. शिवकुमार चैहान, डाॅॅ. मोना शर्मा, डाॅ. लता शर्मा, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. अनुरीषा, डाॅ. विनीता चैहान, वैभव बत्रा, डाॅ. विजय शर्मा आदि शिक्षकों ने विजेता खिलाड़ियों को अपनी शुभकामना प्रेषित की।

  • Related Posts

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    देश की आंतरिक सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्र की एकता-अखंडता को मजबूत बनाने में उनके प्रयास प्रेरणादायी : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    सनातन का सबसे बड़ा पर्व है कुंभ: महामंडलेश्वर करौली शंकर कुंभ की तैयारियों और संत समाज की एकजुटता पर निरंजनी अखाड़े में प्रमुख संतों की बैठक हरिद्वार, कुंभ मेला 2027…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 3 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 10 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 6 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 11 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 20 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views