कैबिनेट मंत्री ने मेला एवं प्रदर्शनी स्थल का भूमि पूजन किया

*14 नवंबर को मुख्यमंत्री धामी करेंगे बैकुंठ चतुर्दशी एवं प्रदर्शनी का शुभारम्भ*

*डॉ. धन सिंह ने प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

14 नवंबर से आयोजित होने वाले सात दिवसीय बैकुंठ चतुर्दशी मेले को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बैकुंठ चतुर्दशी एवं विकास प्रदर्शनी स्थल आवास विकास मैदान में पहुंचकर भूमि पूजन किया। भूमि पूजन से पूर्व उन्होंने मेला एवं प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

14 नवंबर से 20 नवम्बर तक श्रीनगर शहर में बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का आयोजन होगा। जिसका शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जायेगा। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने आवास विकास प्रदर्शनी स्थल का भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोये इस मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेले को और अधिक आकर्षक रूप देने के लिए इस बार धारी देवी मन्दिर से कमलेश्वर मन्दिर तक जल कलश यात्रा निकल रही है। भगवान कमलेश्वर को अलकनंदा नदी का पवित्र जल चढ़ाया जाएगा। साथ ही हॉट एयर बैलून भी आकर्षण का केंद्र होगा। उन्होंने बताया कि कमलेश्वर मन्दिर में खड़ दिया अनुष्ठान में प्रतिभाग करने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है।

इस दौरान नगर आयुक्त/उप जिलाधिकारी श्रीमती नुपूर वर्मा, सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी, भाजपा जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली, नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण, आचार्य भास्करानंद और दिनेश रुडोला समेत अन्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    हरिद्वार। कुंभ मेले से पहले सोशल मीडिया पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज की हत्या किए जाने को लेकर की गई पोस्ट के…

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी महाराज को लेकर सोशल मीडिया पर की गई एक फेसबुक पोस्ट ने हरिद्वार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 3 views

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 4 views

    मुख्यमंत्री धामी को संतों ने माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, आगामी कुंभ को लेकर हुई चर्चा

    • By Admin
    • July 25, 2026
    • 4 views

    जूना अखाड़े ने कृष्णा शाह विद्यार्थी नंद गिरी को दी जगतगुरु की उपाधि, वाल्मीकि अखाड़े के गठन की घोषणा

    • By Admin
    • July 23, 2026
    • 5 views

    गुप्त नवरात्रि समापन पर प्राचीन हनुमान मंदिर में कन्या पूजन

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 6 views

    केरियर्स360 की रैंकिंग में एम.सी.एस. बाल विद्यापीठ को एएए ग्रेड, शिक्षा की गुणवत्ता को मिली राष्ट्रीय पहचान

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 11 views