शारदीय नवरात्रि पर श्री मनसा देवी मंदिर में विशेष अनुष्ठान प्रारंभ

**हरिद्वार:** शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध श्री मनसा देवी मंदिर में विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि के लिए विशेष अनुष्ठान और पूजन का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल शर्मा ने जानकारी दी कि नवरात्रि के नौ दिनों तक यहां विधि-विधान से पूजन किया जाएगा।

मां मनसा देवी, जो भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने के लिए जानी जाती हैं, उनके प्रति श्रद्धालुओं की अपार श्रद्धा देखी जा रही है। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और मां से आशीर्वाद प्राप्त किया।

अनिल शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न धार्मिक क्रियाकलाप शामिल होंगे। मां मनसा देवी में नवरात्रि के दौरान की गई पूजा विशेष फलदायी होती है और इससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।

मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल शर्मा ने बताया कि नवरात्रि के प्रथम दिन जगत जननी मां जगदम्बा के पहले स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा का विशेष महत्व है। शैलपुत्री देवी पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं, इसलिए उन्हें शैलपुत्री के नाम से जाना जाता है।

अनिल शर्मा ने माता शैलपुत्री की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि देवी की पूजा करने से भक्तों के जीवन में शांति, समृद्धि और सुख का संचार होता है। माता शैलपुत्री अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करती हैं और उन्हें हर संकट से मुक्ति दिलाती हैं। उनके आशीर्वाद से भक्तजन सभी प्रकार के कष्टों से मुक्त हो जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का अनुभव करते हैं।

श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, ताकि भक्तजन बिना किसी बाधा के पूजा कर सकें।

पूजन के दौरान ट्रस्टी अनिल शर्मा ट्रस्टी दिगंबर राज गिरि और पवन गिरी द्वारिका मिश्रा, राजेश तिवारी, महेश दुबे,पंडित गणेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 3 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 8 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 6 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 8 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 8 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 7 views