हरिद्वार में गुरुवार को श्री महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई गई

हरिद्वार में गुरुवार को वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार के पदाधिकारियों ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क में हवन करके कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद, महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजन संपन्न हुआ और प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक संजय गुप्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में महाराजा अग्रसेन के आदर्शों और उनके समाज सुधार के कार्यों पर प्रकाश डाला। वैश्य बंधु समाज के संरक्षक डॉक्टर विशाल गर्ग ने महाराजा अग्रसेन के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की और उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान महामंत्री राजीव गुप्ता ने सभी उपस्थित समाज के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।

इस मौके पर संजय तायल, अनुपम अग्रवाल, मनोज गुप्ता, आदित्य बंसल, पीके बंसल, गौरव गुप्ता, जीडी केसरवानी, लोकेश गुप्ता, वरुण अग्रवाल, शेखर गुप्ता, विष्णु अग्रवाल, ओपी गुप्ता, नरेश रानी गर्ग, अरुणा बंसल, अलका अग्रवाल और निधि बंसल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने किया जिला सूचना अधिकारी का स्वागत

    हरिद्वार। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन, हरिद्वार इकाई ने बृहस्पतिवार को अपर जिला सूचना अधिकारी से पदोन्नत होकर जिला सूचना अधिकारी बने रतीलाल शाह का जिला सूचना कार्यालय में शॉल ओढ़ाकर माल्यार्पण…

    स्वामी कामेश्वर पुरी ने राम मंदिर में चोरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

    हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी कामेश्वर पुरी ने राम मंदिर में हुई कथित चोरी की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने किया जिला सूचना अधिकारी का स्वागत

    • By Admin
    • July 2, 2026
    • 3 views

    स्वामी कामेश्वर पुरी ने राम मंदिर में चोरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

    • By Admin
    • June 27, 2026
    • 3 views

    भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ

    • By Admin
    • June 26, 2026
    • 6 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 8 views

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ गंगा घाट पर गूंजा योग का संदेश

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 10 views

    मनसा देवी मंदिर में श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं परखी; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    • By Admin
    • June 20, 2026
    • 8 views