शारदीय कांवड़ मेला को सकुशल संपन्न कराने हेतु हरिद्वार पुलिस ने कसी कमर

*मेले को निर्विघ्न संपन्न कराने हेतु ऋषिकुल ऑटोटॉरिम में आयोजित की गई ब्रीफिंग*

*कांवड़ मेला ड्यूटी में लगे समस्त फोर्स को एसपी हरिद्वार जितेंद्र मेहरा ने किया ब्रीफ, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

*06 जोन व 16 सेक्टरों में बांटा गया पूरा मेला क्षेत्र*

*तीसरी आँख से पूरे मेला क्षेत्र पर रखी जाएगी नज़र*

आज दिनांक 16/02/25 को प्रचलित शारदीय कांवड़ मेले को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु एसपी हरिद्वार जितेंद्र मेहरा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मेला ड्यूटी में लगे फोर्स को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में ब्रीफ़ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को 06 जोन व 16 सेक्टर में विभक्त कर शारदीय कांवड़ मेले को निर्विघ्न संपन्न कराने हेतु सभी अधिकारियों को उनकी ज़िम्मेदारी सौंपी गई।

पुलिस बल को आसपास की सभी घटनाओं पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने एवं ट्रैफिक प्लान को सुव्यवस्थित तरीके से लागू करने के निर्देश दिए। किसी भी प्रकार से लापरवाही नहीं होनी चाहिएl

मेले में असमाजिक तत्वों के प्रति बेहद सचेत रहकर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली संभावनाओं, डीजे में भड़काऊ गाने चलने अथवा सोशल मीडिया में अचानक किसी छोटी घटना को बड़ा रूप दे देने जैसी घटनाओं पर बेहद सतर्क दृष्टि रखते हुए अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने हेतु सचेत किया गया। सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु समस्त अधिकारियों एवं निरीक्षक अधिसूचना को निर्देशित किया गयाl

सभी जवान अपने ड्यूटी स्थल के आसपास निरंतर भ्रमण पर रहेंगे सही संयोजन बनाए रखने एवं आवश्यकता पड़ने पर कोई घटना की जानकारी होने पर अपने उच्च अधिकारियों को सूचित करेंगेl

छोटी घटनाएं कई बार बड़ा रूप ले लेती हैं, इन्हे रोकने के लिए अपने अनुभव का सहारा लेने के साथ-साथ अपने ऑफिसर से भी समस्या के निराकरण के लिए मदद मांगे।

विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवड़ियों की बड़ी संख्या में आने की संभावनाएं है जिससे पहले से ही छोटी बड़ी सभी तैयारी हमें करके रहना है।

कांवड़ लेने आ रहे/जल लेकर जा रहे कांवड़ियों के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करते हुए उनको उनके गंतव्य के लिए प्रस्थान कराएं।

प्रत्येक जोनल अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में वैकल्पिक मार्गों का भीड़ बढ़ने की दशा में उपयोग कर जनसंख्या के दबाव को नियंत्रित करेंगे।

प्रत्येक प्वाइंट पर नियुक्त पुलिसकर्मी का अपना विशेष महत्व है, थोड़ी सी भी लापरवाही से कोई भी समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसलिए सभी लोग अपनी अपनी जिम्मेदारियों का दृढ़ता एवं संयम के हाथ निर्वहन करेंगे।

मनसा देवी, चंडी देवी में ड्यूटी प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे की श्रद्धालुगण कतार में ही आगे बढ़ें. भीड़ का दबाव बढ़ने पर तत्काल कंट्रोल रूम को जानकारी देने के साथ व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखेंगे।

प्रत्येक कर्मी को सही समय पर आकर मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए l

जल भरने से पूर्व कांवड़ियों द्वारा स्नान के दौरान घाटों पर कांवड़ियों डूबने की संभावनाएं बनी रहती है. घाटों पर नियुक्त जल पुलिस की टीमें लगातार मौजूद व सतर्क रहें। जिससे कि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

कांवड़ मेले के दौरान अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए बम निरोधक दस्ते की टीमें नियुक्त की गई हैं, घाटों के संवेदनशील स्थानों के साथ-साथ रेलवे स्टेशन, बस अड्डा व अपर रोड मेला क्षेत्र में 24 घंटे चेकिंग जारी रहे।

रोड ड्यूटी में तैनात सभी कर्मियों को ट्रैफिक प्लान की भली भांति जानकारी होनी चाहिए। कोई भी वाहन किसी भी दशा में सड़क किनारे पार्क नहीं होना चाहिए जो पार्किंग व्यवस्था की गई है वही बहन पार्क होंगे

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे ना ही अनावश्यक मोबाइल का प्रयोग करेंगे।

प्रभारी मेला कंट्रोल रूम निरंतर कंट्रोल रूम से मेले की मॉनिटरिंग करते रहेंगे भीड़ / जाम के संबंध में संबंधित सेक्टर एव जोन प्रभारी को निरंतर सूचित करते रहेंगे

उक्त अवसर पर ADM प्रशासन, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल,एसपी सिटी पंकज कुमार गैरोला, एएसपी/सीओ सदर जितेंद्र चौधरी, सीओ मंगलौर विवेक कुमार,, पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी/सुरक्षा जूही मनराल, सीओ ज्वालापुर अविनाश वर्मा, सीओ सिटी शिशुपाल नेगी, सीओ लाइन सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी व जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/शाखा प्रभारी उपस्थित रहे

*कांवड़ मेंला में नियुक्त फोर्स का विवरण-* पुलिस उपाधीक्षक- 04, निरीक्षक 08, उ0नि0 /अ0उ0नि0 39, म0उ0नि0- 10, टीएसआई/ एएसआई टीपी) 10, हे0कां0/ कां. 173, म.कां. 34, हे.का./कां. टी.पी. 19, पीएसी/ आईआरबी 03 कम्पनी 02 प्लाटून डेढ़ सेक्शन, बी0ड़ी0एस0 01 टीम, जल पुलिस- 16 कर्मी, अभिसूचना इकाई 06 कर्मी

  • Related Posts

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने रखा प्रस्ताव, संतों को उचित स्थान और व्यवस्था देने का किया आग्रह हरिद्वार। कुंभ-2027 में शाही स्नान की तैयारियों के बीच गुरु…

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    * हरिद्वार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित * उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारों और सूचना अधिकारियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 3 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 4 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 5 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 6 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 14 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 9 views