शांतिकुंज ने अंध विद्यालय के 448 विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग किट

दिव्यांग बच्चों में ईश्वर की विशेष अनुकंपा होती है: शैफाली पंड्या

हरिद्वार 7 जुलाई।

गायत्री परिवार की संस्थापिका परम वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा विविध रचनात्मक कार्यक्रमों की शृंखला चलाई जा रही है। इसी क्रम में मां भगवती देवी अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत सोमवार को गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज की व्यवस्था मंडल प्रमुख श्रीमती शैफाली पंड्या के नेतृत्व में  अजरानंद अंध विद्यालय, सप्तऋषि क्षेत्र, हरिद्वार के 448 विद्यार्थियों को स्कूल बैग किट वितरित किए गए।

इस दौरान कक्षा 1 से 10 तक के 448 विद्यार्थियों को वितरित किए गए प्रत्येक किट में कॉपियाँ, पेन, पेंसिल, पानी की बोतल सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री सम्मिलित थी। बच्चों के चेहरों पर प्रसन्नता और आत्मविश्वास की झलक स्पष्ट दिखाई दी।

इस अवसर पर गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज की व्यवस्था मंडल प्रमुख श्रीमती शैफाली पंड्या ने कहा, दिव्यांग बच्चों में भगवान की विशेष अनुकंपा रहती है। वे कम समय में अधिक ज्ञान प्राप्त करने की अद्भुत क्षमता रखते हैं। हमारा कर्तव्य है कि हम उनके शिक्षण में यथासंभव सहयोग करें।

कार्यक्रम में गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज के व्यवस्थापक श्री योगेन्द्र गिरि ने कहा कि इन बच्चों का सहयोग करना समाज की जिम्मेदारी है। ऐसे प्रयासों से बच्चों का आत्मबल बढ़ता है और वे आगे चलकर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं। इस अवसर पर श्री अजय त्रिपाठी, श्री मंगल गढ़वाल, अजरानंद अंध विद्यालय की ओर से अध्यक्ष स्वामी स्वयमानंदजी, उपाध्यक्ष विचित्रानंद जी एवं प्रधानाचार्य श्री पवन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

ज्ञातव्य हो कि इसके पूर्व भी शांतिकुंज द्वारा हरिद्वार जनपद के बहरादराबाद ब्लॉक के सभी सरकारी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्कूल बैग किट का वितरण किया जा चुका है।

  • Related Posts

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना आवश्यक: प्रो बत्रा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजी देवनगरी 13 अगस्त 2026 हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 3 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 7 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 12 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 12 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 12 views

    अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां

    • By Admin
    • August 12, 2026
    • 11 views