शकुन्तला शास्त्री स्मारक महिला इंटर कॉलेज में ‘इंट्रोस्पेक्शन’ वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

हरिद्वार, 28 नवंबर 2025: 90 वर्षों से महिला शिक्षा के प्रति समर्पित श्रीमती शकुन्तला शास्त्री स्मारक महिला इंटर कॉलेज, सतीकुण्ड, कनखल में शुक्रवार को संस्था का वार्षिकोत्सव ‘इंट्रोस्पेक्शन’ बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। यह आयोजन महिला शिक्षा के प्रति संस्था के अटल संकल्प को दर्शाता रहा।

भव्य दीप प्रज्वलन से शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबन्धक डॉ. अशोक शास्त्री, महिला महाविद्यालय सचिव डॉ. वीणा शास्त्री, निदेशिका डॉ. विशाखा कुमार एवं प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा पुरोहित द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथियों में एमसीएस बालविद्यापीठ की निदेशक डॉ. विशाखा कुमार, महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती गीता जोशी, वरिष्ठ प्रवक्ता श्रीमती शशी तोमर, श्रीमती प्रेरणा पाण्डेय, प्रबन्ध समिति सदस्य श्री अवनीश पाण्डेय, निदेशिका श्रीमती शशी प्रभा वर्मा तथा पूर्व शिक्षिका श्रीमती रानी गौड़ आदि उपस्थित रहीं।

वार्षिक पत्रिका का विमोचन

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों द्वारा विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘मीमांसा’ (2025-26 संस्करण) का औपचारिक विमोचन किया गया। यह पत्रिका संस्था की शैक्षणिक यात्रा और उपलब्धियों का प्रतीक बनी।

मेधावी छात्राओं का सम्मान

महिला महाविद्यालय की सचिव डॉ. वीणा शास्त्री ने वर्ष 2024-25 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। कक्षा 10 की सादिया और कक्षा 12 की जैबा मलिक को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति

कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण:

‘डिवाईन ओमकार’ नृत्य से शुभारंभ

‘आजादी’ नाटिका – बदलते भारत के परिवेश पर

क्षेत्रीय लोक नृत्य प्रस्तुति

‘गुरु-दक्षिणा’ नृत्य नाटिका – गुरु द्रोण एवं एकलव्य की कथा

दिव्य नृत्य नाटिका

‘पुरानी टिहरी का डूबता इतिहास’ नाटिका

‘मणिकर्णिका’ नृत्य नाटिका – महारानी लक्ष्मी बाई के जीवन पर

‘ओथेलो’ अंग्रेजी नाट्य प्रस्तुति

‘द प्राइड ऑफ पंजाब’ पंजाबी नृत्य से समापन

कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका श्रीमती गीता पंत रस्तौगी ने बखूबी किया, जिसमें छात्राएं श्वेता बोरा और वैष्णवी बिजल्वाण ने सहयोग किया। अंत में प्रधानाचार्या रेखा पुरोहित ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।यह वार्षिकोत्सव न केवल संस्था की शैक्षणिक उत्कृष्टता बल्कि छात्राओं की सांस्कृतिक प्रतिभा का भी शानदार प्रदर्शन था, जिसने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

*सांस्कृतिक कार्यक्रम में इन छात्राओं ने दी प्रस्तुत*

माधवी, लवली, प्रियांशी, जिया

,रिया चौधरी, श्रुति, छवि, नीरू

,निशा, भावना, मुस्कान, नेहा, पलक, दर्शिका, शालिनी, सिद्धि,विदिशा, प्रीत, अनुष्का, माही,खुशी,ईशा,आकांक्षा,सोनाक्षी, उषा,ईशा, दोषाज्ञा,लक्षिता, उर्वशी, वंशिका,वैष्णवी, विशाखा, आस्था, खुशी

,सादिया, दीप्ति, रिया, श्रद्धा

मानवी, हर्षिता, अनुष्का, ईशिका, नन्दिनी।

*सांस्कृतिक कार्यक्रम में इन अध्यापिकाओं ने सहयोग किया*

निशा, नीलम, प्रीति कुशवाहा, रजनी कुशवाहा

मिनाक्षी त्रिपाठी, पारूल शर्मा, नम्रता सैनी, ईशू तोमर,निशा नीलमि, गीता पंत रस्तौगी, अलीशा पटवाल,निशा, नीलम,प्राची चौहान, श्वेता सक्सेना, ईशू तोमर, अलीशा पटवाल, सरिता ठाकुर, हिमानी शर्मा।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 20 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 25 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 10 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 11 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 11 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 9 views