वृद्ध महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी की बेल अर्जी रद्द 

हरिद्वार। संवाददाता

55 वर्षीय वृद्ध महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक की जमानत अर्जी एफटीएससी/अपर सत्र न्यायाधीश चंद्रमणि राय ने रद्द कर दी है।

शासकीय अधिवक्ता भूपेंद्र चौहान ने बताया कि 26 अगस्त 2024 की सुबह तीन साढ़े तीन बजे कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में 55 वर्षीय एक विधवा महिला घर पर अकेली सो रही थी। जबकि पीड़ित महिला का पुत्र रात्रि ड्यूटी पर गया हुआ था। आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाला आरोपी विवेक बक्शी पीड़िता को घर में अकेली देखकर घुस आया और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया था। यही नही, आरोपी विवेक बक्शी को पीड़ित महिला के घर से जाते हुए पीड़िता के पुत्र व पड़ोसियों ने देखना बताया है। पीड़ित महिला की लिखित शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने आरोपी विवेक बक्शी पुत्र अरुण बक्शी निवासी विष्णुलोक कॉलोनी रानीपुर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। घटना के 11 दिन बाद पुलिस ने आरोपी विवेक बक्शी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था वपुलिस विवेचना के दौरान आरोपी विवेक बक्शी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में 12 मुकदमे दर्ज हुए हैं।दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विचारण कोर्ट न्यायाधीश ने आरोपी विवेक बक्शी की जमानत अर्जी रद्द कर दी है।

  • Related Posts

    गंगोत्री धाम के पहले भोग प्रसाद के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रैक रवाना किया

    हरिद्वार। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगोत्री धाम के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रक रवाना किया गया। चरण पादुका…

    भाजपा नेता विनोद मिश्रा की पुत्री व भतीजी ने सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम

    हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद मिश्रा की पुत्री यश्या मिश्रा और भतीजी परी मिश्रा ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर परिवार और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगोत्री धाम के पहले भोग प्रसाद के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रैक रवाना किया

    • By Admin
    • April 15, 2026
    • 5 views

    भाजपा नेता विनोद मिश्रा की पुत्री व भतीजी ने सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम

    • By Admin
    • April 15, 2026
    • 7 views

    विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर वीआईपी घाट में गूंजा महामंत्र, 108 देशों में हुआ सीधा प्रसारण

    • By Admin
    • April 9, 2026
    • 6 views

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    • By Admin
    • April 5, 2026
    • 14 views

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 11 views

    स्वतंत्र पुरी धाम आश्रम में 38वाँ गुरु स्मृति महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 10 views