विद्यार्थियों की शिक्षा हेतु हर संभव हर संभव मदद को तैयार महाविद्यालय: प्रो बत्रा

कॉलेज प्रबंध तंत्र तथा महाविद्यालय प्रशासन ने आर्थिक सहायता हेतु वितरित किये चेक

हरिद्वार।

आज एस एम जे एन पी जी कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से पात्र विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक कठिनाइयाँ किसी भी छात्र की प्रगति में बाधक नहीं बननी चाहिए। महाविद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उनकी शैक्षिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया की प्रतिवर्ष महाविद्यालय प्रबंध तंत्र तथा कॉलेज प्रशासन द्वारा जरूरत मंद विद्यार्थियों को शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से प्राप्त सहायता का सदुपयोग कर अपनी पढ़ाई पर पूर्ण ध्यान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विभिन्न पाठ्यक्रमों के पात्र विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए गए। सहायता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने महाविद्यालय प्रशासन एवं प्रबंधन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनकी शिक्षा को निरंतर जारी रखने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।

इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ संजय कुमार माहेश्वरी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रो विनय थपलियाल, डॉ शिव कुमार चौहान, डॉ मनोज कुमार सोही, वैभव बत्रा, कार्यालय अधीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय सहित अनेक छात्र छात्राये उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    पहले 200 रुपये का स्मारक सिक्का, अब डाक टिकट से भारत सरकार ने दी संत परंपरा को राष्ट्रीय श्रद्धांजलि हरिद्वार। पूज्य माता हासी देवी जी के 200वें जन्मोत्सव वर्ष के…

    स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष

    यूपीसीएल पर भड़के जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर, बोले- जबरन मीटर लगाए तो हाईकोर्ट तक जाएंगे हरिद्वार। शिवालिक क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने वाले एक व्यापारी पर यूपीसीएल की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 5 views

    स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 6 views

    श्रवणनाथ बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, व्यापारियों ने जताया एकजुटता का संकल्प

    • By Admin
    • July 10, 2026
    • 8 views

    निर्मोही अखाड़े का मौजूदा अखाड़ा परिषद को समर्थन

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 7 views

    एसएमजेएन कॉलेज में प्रवेश शुरू, बीकॉम की कटऑफ 76 प्रतिशत

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 11 views

    देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए हरकी पैड़ी सुभाष घाट पर हुआ सुंदरकांड पाठ

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 10 views