विकास कार्यों को नई रफ्तार – शिवालिक नगर में सड़कों और नालियों के निर्माण कार्य का भव्य शुभारंभ

नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को अभूतपूर्व गति मिल रही है। इसी कड़ी में आज वार्ड नं 13 के अंतर्गत आने वाले नवोदय नगर स्थित उदय एन्क्लेव और खालसा कॉलोनी में वर्षों से प्रतीक्षित दो प्रमुख बड़ी सड़कों और नालियों के निर्माण कार्य का विधिव शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता, गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारीगणों और बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारी वर्षा के बावजूद लोगों का जोश देखते ही बन रहा था। फूल मालाओं और मिठाइयों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने उन्हें इस बहुप्रतीक्षित कार्य को शुरू करवाने के लिए हृदय से आभार प्रकट किया।

खालसा कॉलोनी व उदय एन्क्लेव में सड़कें लंबे समय से जर्जर अवस्था में थीं और नालियों का अभाव होने के कारण बरसात में जलभराव एक आम समस्या बन गई थी। नागरिकों द्वारा कई वर्षों से इस दिशा में प्रयास किए जा रहे थे, किंतु अब तक इस ओर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई थी। राजीव शर्मा के नगर पालिका अध्यक्ष बनने के बाद इस मांग को प्राथमिकता दी गई और आज इन दोनों स्थानों पर निर्माण कार्य का शुभारंभ हो सका।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा विकास कार्य ही हमारी प्राथमिकता है। जनता ने हम पर जो विश्वास जताया है, हम उसे हर स्तर पर निभाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। जिन सड़कों का आज निर्माण कार्य शुरू हुआ है, वे न केवल आवागमन को आसान बनाएंगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी। हमारा उद्देश्य हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है – चाहे वह सड़क हो, जल निकासी हो या स्वच्छता।”

उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में शिवालिक नगर के अन्य वार्डों में भी इसी प्रकार के कार्य तेजी से शुरू किए जाएंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि यह पहला अवसर है जब इस क्षेत्र में किसी जनप्रतिनिधि ने इतनी सक्रियता और संवेदनशीलता के साथ स्थानीय समस्याओं को गंभीरता से लिया है। और इस क्षेत्र में पहली बार सड़क बनने पर राजीव शर्मा का आभार प्रकट किया।महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि राजीव शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है।

नगर पालिका अध्यक्ष ने यह भी बताया कि जल्द ही शिवालिक नगर में और भी कई अधूरे पड़े विकास कार्यों जैसे स्ट्रीट लाइट्स, सीवर लाइन, पार्कों का सौंदर्यकरण आदि को भी पूरा किया जाएगा।इस अवसर पर स्थानीय सभासद दीपक नौटियाल, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी व बिन्दर पाल, मंडल उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, श्वेत सिंह, महामंत्री पंकज चौहान,पवन सैनी,प्रमोद तिवारी, शिव सिंह नेगी, मनोज नेगी, बलवंत जीना, पुनीत सिंह, गौरव गुजर, देव विख्यात भाटी, अजय मलिक, रवि वर्मा, महेंद्र रावत, मन्नू, आशा, भागेशवरी, नरेंद्र, रिंकु कृष्णा, प्रणय चौरसिया, संचित डागर, सुधांशु राय, जोगिंदर पंवार,रविन्द्र उनियाल, नरेंद्र, वीरू, भुवन डिमरी, दीपा नेगी, नीतू रावत, अंजू रावत, सुप्रिया, प्रकाश साह, मुनेश्वर पंडित,बबलू पंडित, विश्वास, गोविंद,अनुराधा शर्मा, नीतू झां, सरिता कुशवाहा, श्वेता रघुवंशी, अरूणा माथुर, लक्ष्मी गुप्ता, दिव्या पांडे, नीलम रावत, दीपा कुंवर, सुनीता रावत, मनोज मिश्रा, भुवनेश्वरी भट्ट, सरस्वती देवी, अश्वनी शर्मा, गौतम पाल, नीरज प्रेमी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बंधु व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    हरिद्वार, 10 जून। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने के गौरवपूर्ण अवसर पर बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    हरिद्वार, 10 जून। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 4 views

    तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का सफल समापन, किसान एकता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 4 views

    कुंभ-2027: निरंजनी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी के नेतृत्व में संतों के एक दल ने कुंभ मेला की तैयारियों का लिया जायजा, नवनिर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 6 views

    न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views

    राष्ट्रीय लोकदल का गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views