वरिष्ठ नागरिक दिवस पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में भव्य कार्यक्रम, वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान

हरिद्वार,

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर हरिद्वार के प्रतिष्ठित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में एक भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन वरिष्ठ नागरिक महासभा की ओर से किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. सुनील जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि नव शक्ति योग पीठ के प्रमुख संत मुनि महाराज ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। दोनों ही अतिथियों ने वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों को समाज की पूंजी बताते हुए उनके योगदान को नमन किया।

कार्यक्रम का संचालन सतीशचंद गुप्ता और महेशचंद काला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक महासभा के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गर्ग ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की रीढ़ हैं। उनके अनुभवों, विचारों और मूल्यों से समाज को नई दिशा मिलती है। उन्होंने बताया कि महासभा द्वारा समाजहित में कई सामाजिक, सांस्कृतिक व सेवा कार्य संचालित किए जा रहे हैं।

मुख्य अतिथि डॉ. सुनील जोशी ने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नियमित योग, ध्यान और संतुलित आहार से दीर्घायु और निरोग जीवन संभव है। संत मुनि महाराज ने भारतीय संस्कृति और मूल्यों की रक्षा में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि यह वर्ग देश की आत्मा है, और इनके मार्गदर्शन से ही युवा पीढ़ी सही दिशा में आगे बढ़ सकती है।

महासभा के संरक्षक कैलाश चंद्र शर्मा ने हरिद्वार जनपद में एक वृद्धाश्रम स्थापित किए जाने की योजना से सबको अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इसके लिए भूमि और संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है, ताकि जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक जीवन मिल सके।

कार्यक्रम संयोजक सतीश चंद्र गुप्ता ने कहा कि यह दिवस न केवल बुजुर्गों को सम्मान देने का अवसर है, बल्कि युवाओं को भी यह सिखाने का माध्यम है कि जीवन के हर चरण का सम्मान करना चाहिए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर धर्मानंद कंडवाल, राम प्रसाद जखमोला, जगदीश लाल पाहवा, कैलाश चंद्र शर्मा, वीके गुप्ता, आरडी अग्रवाल, रवि भूषण जोशी, रामचंद्र पांडेय, महिपाल सिंह गोयल, बाबूलाल सुमन, एमके अग्रवाल, बीपी चौहान, एनके गुप्ता, जेएस प्रसाद, संतोष चौहान, रविंद्र गोयल, मधुबाला गर्ग, बिसंबर दयाल, सत्यपाल चांदना, सीताराम, सुधा गुप्ता, कमलेश्वर मिश्रा, अशोक गुप्ता, पवन सिंह आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ नागरिकों को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।

  • Related Posts

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    नासिक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    आज दिनांक 11 मई 2026 को रामानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट हरिद्वार में उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद, रुड़की से संचालित पॉलिटेक्निक की विषम सेमेस्टर की परीक्षा व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 6 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 4 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 6 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 8 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 8 views

    शिव मंदिर में पूजन और पैतृक गाँव में महायज्ञ: यमकेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्री पुष्कर सिंह धामी, साझा की विकास की दृष्टि

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 9 views