रेखा आर्या ने श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से लिया आशीर्वाद, ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को मिला संतों का समर्थन

2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकलेगी कांवड़ यात्रा : रेखा आर्या

मां गंगा की कृपा और संतों के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री का संकल्प अवश्य होगा साकार : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

हरिद्वार। उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी स्थित श्री मनसा देवी चरण पादुका मंदिर परिसर पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान निरंजनी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज भी मौजूद रहे।

भेंट के दौरान श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज एवं श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने खेल मंत्री रेखा आर्या का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। साथ ही उन्हें मां दुर्गा की प्रतिमा और तलवार भेंट कर शुभाशीष प्रदान किया।

रेखा आर्या ने बताया कि वह आगामी 10 अगस्त से हरकी पैड़ी, हरिद्वार से ऋषिकेश स्थित वीरभद्र मंदिर तक विशेष कांवड़ यात्रा निकालेंगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2036 ओलंपिक की मेजबानी के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा देवभूमि के संतों का आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि संत समाज का आशीर्वाद इस अभियान को नई ऊर्जा देगा और देशवासियों को इस संकल्प से जोड़ने का कार्य करेगा।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्ष 2036 ओलंपिक की मेजबानी का संकल्प मां गंगा की कृपा और संत समाज के आशीर्वाद से निश्चित रूप से साकार होगा। उन्होंने रेखा आर्या की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि खेल और राष्ट्रहित से जुड़े ऐसे अभियानों को संत समाज का पूरा सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त रहेगा। साथ ही उन्होंने कांवड़ यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

  • Related Posts

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना आवश्यक: प्रो बत्रा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजी देवनगरी 13 अगस्त 2026 हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 3 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 8 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां

    • By Admin
    • August 12, 2026
    • 12 views